अमेरिका के साथ ट्रेड डील की दुनिया भर में तारीफ हो रही है, इससे सबसे ज्यादा युवाओं को लाभ होगा, पूरा विश्व बाजार खुल गया है- PM मोदी
विपक्ष के नारों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपना संबोधन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील की भी चर्चा की।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

विपक्ष के नारों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपना संबोधन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील की भी चर्चा की।
पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील की दुनिया भर में तारीफ हो रही है, इससे सबसे ज्यादा युवाओं को लाभ होगा, पूरा विश्व बाजार खुल गया है।
'नई वैश्विक व्यवस्था की ओर अग्रसर'
प्रधानमंत्री ने कहा, "आज विश्व तेजी से एक नई वैश्विक व्यवस्था की ओर अग्रसर है। जब हम वर्तमान परिस्थितियों का निष्पक्ष और बिना किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के विश्लेषण करते हैं, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि भारत की ओर झुकाव बढ़ता जा रहा है। विश्वामित्र और विश्वबंधु के रूप में, भारत अनेक देशों के लिए एक विश्वसनीय साझेदार बनकर उभरा है। जिस तरह भारत के प्रति विश्व का आकर्षण बढ़ा है, उसमें भी विश्व, भारत के टैलेंट का माहत्म्य समझ रहा है।"
उन्होंने कहा कि आज हमारे पास दुनिया का बहुत ही महत्वपूर्ण युवा टैलेंट पुल है, जिसके पास सपने भी हैं, संकल्प भी है और सामर्थ्य भी है। शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है।
Advertisement
'व्यापार समझौते कर रहा भारत'
पीएम मोदी ने कहा, "भारत आज विश्व में जो चुनौतियां पैदा हो रही हैं, उन चुनौतियों का समाधान देने वाला देश बना हुआ है। भारत विश्वभर के कई देशों के साथ भविष्योन्मुखी व्यापार समझौते कर रहा है। हाल ही में हमने ऐसे नौ समझौते पूरे किए हैं। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण समझौता, जिसे अक्सर "सभी समझौतों की जननी" कहा जाता है, यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों के साथ हस्ताक्षरित किया गया है।"
उन्होंने कहा कि आज मेजर इकोनॉमी में भारत की ग्रोथ बहुत हाई है। हाई ग्रोथ और लो इंफ्लेशन, ये एक यूनिक संयोग है। ये हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती को प्रदर्शित करता है। देश आजाद हुआ तब हम दुनिया में छह नंबर की इकोनॉमी थे। लेकिन इन लोगों ने ऐसा हाल करके रखा कि 11 नंबर पर पहुंचा दिया। आज हम 3 नंबर पर जाने की दिशा में तेज गति से अग्रसर हैं। आज हर क्षेत्र में भारत, आत्मविश्वास से भरा हुआ भारत है।