Advertisement

Updated April 16th, 2024 at 22:49 IST

पीएम मोदी ने गुवाहाटी में किया रोड शो, बुधवार को नलबाड़ी में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो किलोमीटर लंबा रोड शो प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के पास शुरू हुआ और दिसपुर में राज्य सचिवालय के नजदीक समाप्त हुआ।

PM Modi Nalbari rally
पीएम मोदी ने गुवाहाटी में किया रोड शो | Image:PTI
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को व्यस्त गुवाहाटी-शिलांग मार्ग पर रोडशो किया और इस दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शाम को असम पहुंचे। वह बुधवार को नलबाड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का दो किलोमीटर लंबा रोडशो प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के पास शुरू हुआ और दिसपुर में राज्य सचिवालय के नजदीक समाप्त हुआ।

सड़कों पर अवरोधकों के पीछे खड़े लोगों ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए और भाजपा के झंडे लहराए। प्रधानमंत्री को गले में असमिया 'गमोसा' पहने हुए वाहन के पायदान पर खड़े देखा गया। उन्होंने भीड़ की ओर हाथ हिलाया, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल थे। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को भी प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल एक दूसरे वाहन से लोगों की ओर अभिवादन करते हुए देखा गया।

Advertisement

नलबाड़ी में रैली को करेंगे संबोधित 

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर असम यातायात पुलिस ने उनके लिए तय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था और जिले के अधिकारियों ने इसे दोनों दिन 'नो ड्रोन फ्लाई जोन' घोषित कर दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री शाम को गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शर्मा और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष भाबेश कलिता ने उनका स्वागत किया।

Advertisement

मोदी गुवाहाटी में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को नलबाड़ी जाएंगे और वहां एक रैली को संबोधित करेंगे। वह इस रैली में असम गण परिषद नेता और राजग उम्मीदवार फणी भूषण चौधरी के लिए समर्थन जुटाएंगे। फणी भूषण चौधरी को बारपेटा लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उम्मीदवार बनाया गया है। बारपेटा लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष है, जहां चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के दीप बायन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मनोरंजन तालुकदार से होगा। यहां सात मई को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम से एल्विश यादव के दोस्त राहुल यादव फाजिलपुरिया को टिकट, JJP ने जारी की पहली लिस्ट

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 16th, 2024 at 22:49 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo