'आज दुनिया कहती है, मोदी कड़े और बड़े फैसले लेने वाला नेता है', बंगाल में PM Modi की हुंकार
West Bengal News: कूचबिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता को संबोधित किया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

West Bengal News: कूचबिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दुनिया कहती है, मोदी कड़े और बड़े फैसले लेने वाला नेता है, लेकिन विनम्रता से कहना चाहता हूं मोदी जनता का सामान्य सेवक है। मोदी कड़े और बड़े फैसले लेता है, क्योंकि उसे 140 करोड़ भारतीयों के सपने पूरे करने हैं। मोदी की गारंटी है, आपका सपना ही मोदी का संकल्प है।
21वीं सदी भारत के लिए अहम
पीएम मोदी ने कहा- '21वीं सदी का ये समय, भारत के लिए बहुत अहम है। ये समय विकसित भारत बनाने का है। जब भारत विकसित होगा तो बंगाल उसका सबसे बड़ा लाभार्थी होगा। ये समय महाराज नर नारायण, चीला राय और ठाकुर पंचानन वर्मा जैसे महान सपूतों के सपनों को पूरा करने का समय है।'
उन्होंने कहा- 'मैं ममता दीदी को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि 2019 में जब मैं यहां आया तो उन्होंने मेरी रैली में बाधा उत्पन्न की। मैंने उनसे कहा था कि जनता मेरा बदला लेगी, लेकिन आज उन्होंने ऐसा कुछ करने की कोशिश नहीं की और मुझे आप लोगों से मिलने दिया। मैं आज कोई परेशानी पैदा नहीं करने के लिए बंगाल सरकार को धन्यवाद देता हूं।'
'आज दुनिया कहती है कि मोदी मजबूत नेता है'
पीएम मोदी ने कहा- 'आजादी के बाद हमारे देश में 6-7 दशक तक लोगों ने केंद्र सरकार में सिर्फ कांग्रेस का मॉडल देखा। अब पहली बार देश ने बीते 10 साल में पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार का विकास मॉडल देखा है। आज दुनिया कहती है कि मोदी मजबूत नेता है, मोदी कड़े और बड़े फैसले लेने वाला नेता है।'
Advertisement
उन्होंने कहा- 'मोदी तो भारत की जनता-जनार्दन का एक सामान्य सेवक है। मोदी कड़े और बड़े फैसले लेता है, क्योंकि उसे 140 करोड़ भारतीयों के सपने पूरे करने हैं।'
ये भी पढ़ेंः SC के फैसले के बाद नवनीत राणा का चुनाव लड़ने का रास्ता साफ, बोलीं-मेरे जन्म पर सवाल उठाने वालों को..