Advertisement

Updated April 17th, 2024 at 22:23 IST

Health Tips: 9 दिन के व्रत के तुरंत बाद इन चीजों को खाने की न करें भूल, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

कई लोग 9 दिन के व्रत के तुरंत बाद कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिसका सीधा असर उनके सेहत पर पड़ता है। ऐसे में इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

Reported by: Sadhna Mishra
thali
व्रत के बाद क्या नहीं खाएं | Image:Freepik
Advertisement

Navrati Vrat Paran Ke Baad Na Khaye Ye Chije: नवरात्रि के नौ दिन बहुत ही खास होते हैं। इस दौरान लोग मां भगवती के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा अर्चना करते हैं और उपवास रहते हैं। वैसे तो व्रत रखने से सेहत को कई तरह से फायदे होते हैं, लेकिन कुछ लोग नवरात्रि व्रत पारण के तुरंत बाद कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो उनकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आपको 9 दिनों के व्रत के बाद कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए।

Navratri में नौ दिनों का व्रत रखना शरीर के लिए बेहद अच्छा होता है, क्योंकि 9 दिनों तक फास्ट रखने से बॉडी अच्छी तरह से डिटॉक्स हो जाती है। इसी के साथ कुछ लोगों का फैट भी कम हो जाता है। इसके अलावा व्रत के दौरान नौ दिनों में ज्यादातर लोग लाइट फूड खाते हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर कम होता है, हार्ट हेल्थ बेहतर रहता है, बीपी कंट्रोल में रहता है और कई अन्य तरह की बीमारियों से भी बचाव होता है, लेकिन पारण के बाद कुछ चीजों से सेवन से आपके इन सभी फायदो पर पानी फिर सकता है।

Advertisement

9 दिन के व्रत के तुरंत बाद नहीं खानी चाहिए ये चीजें

स्पाइसी फूड से बचें (Spicy Food)
नवरात्र में व्रत के दौरान लोग हल्का खाना या फल खाते हैं। जिसके चलते आपकी बॉडी को सादे खाने की आदत हो जाती है। ऐसे में अगर फास्ट खोलने के तुरंत बाद आप स्पाइसी फूड खाना शुरू कर देते हैं, तो इससे आपको सीने में जलन और पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।

Advertisement

फ्राइड फूड खाने की न करें गलती (Fried Food)
नवरात्रि व्रत के तुरंत बाद फ्राइड फूड्स खाने से बचें। क्योंकि व्रत के दौरान आप इन सभी चीजों से दूर रहते हैं और जब से अचानक बहुत ज्यादा फ्राइड फूड खाने लगते हैं, तो आपको बदहजमी की दिक्कत हो सकती है। ऐसा करने पर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

प्रोसेस्ड फूड को कहें ना (Processed Food)
प्रोसेस्ड फूड को अनहेल्दी माना जाता है। इसमें काफी ज्यादा मात्रा में शुगर, सोडियम और फैट होता है। ऐसे में जिन लोगों को ब्लड शुगर और बीपी की परेशानी होती है, उन्हें व्रत के तुरंत बाद प्रोसेस्ड फूड नहीं खाना चाहिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें… kalash Visarjan Vidhi: नवरात्रि के बाद कलश के पानी और नारियल का क्या करें? कैसे करें विजर्सन

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published April 17th, 2024 at 22:23 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo