कबाब में हड्डी... शादी के बाद कपल निकला हनीमून पर, सास-ससुर-ननद भी साथ चल दिए, प्राइवेसी न मिलने पर भड़की दुल्हन ने मांग लिया तलाक, फिर क्या हुआ?
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां नई नवेली दुल्हन ने पति से तलाक लेने का फैसला कर लिया है।
- भारत
- 2 min read

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां नई नवेली दुल्हन ने पति से तलाक लेने का फैसला कर लिया है। हालांकि, इसका कारण दहेज, बेवफाई या कोई तीसरा व्यक्ति नहीं, बल्कि सास-ससुर हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के बाद पति-पत्नी हनीमून के लिए गए थे, लेकिन उनके साथ सास-ससुर और पूरा परिवार वहां पहुंच गया। दुल्हन ने इसे प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ बताया और पति से तलाक की अर्जी डाल दी।
पत्नी ने लगाया ये आरोप
पत्नी ने आरोप लगाया है कि जब शादी के बाद पति उसे हनीमून के लिए लेकर गया तो सास-ससुर, ननद और देवर भी उसके साथ वहां पहुंच गए। ये नवविवाहित जोड़े के बीच विवाद का कारण बन गया, जिसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।
दुल्हन ने कहा कि हनीमून पति-पत्नी के बीच प्राइवेट पल होता है, जिसमें दोनों एक साथ कुछ वक्त अकेले बिताते हैं। लेकिन, परिवार के साथ आने से दोनों को एक साथ समय बिताने का मौका नहीं मिला।
Advertisement
परिवार परामर्श केंद्र में क्या हुआ?
बताया जा रहा है कि परिवार परामर्श केंद्र में इस मामले पर तीन बार काउंसलिंग हो चुकी है। पति ने अपनी दलील में कहा है कि वो अपने पूरे परिवार को खुश करने के लिए उन्हें अपने साथ लेकर गया था, जिसमें कुछ गलत नहीं है।
अब भी दोनों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है और मामला तलाक पर पहुंच चुका है। हालांकि, परिवार परामर्श केंद्र ने उन्हें थोड़ा और समय दिया है ताकि दोनों बातचीत करके इस मुद्दे को सुलझा लें।
Advertisement
आपको बता दें कि लड़की बहसूमा थाना इलाके के रामराज की रहने वाली है, जबकि लड़का दिल्ली में रहता है। दोनों की शादी एक वेबसाइट के जरिए हुई है।