BREAKING: विशाखापत्तनम के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, उबलता हुआ स्टील लिक्विड गिरने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत; कई घायल

Visakhapatnam Steel Plant: विशाखापत्तनम से एक बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार स्टील प्लांट में भीषण हादसा हुआ है, जिसमें अभी तक करीब 8 मजदूरों की जान चली गई और कई मजदूर गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Horrific accident at Visakhapatnam Steel Plant many workers killed and injured
Visakhapatnam: स्टील प्लांट में उबलता लिक्विड गिरने से 8 की मौत, कई घायल | Image: AI

Visakhapatnam Steel Plant: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दर्दनाक खबर आ रही है। यहां स्थित वाइजैग स्टील प्लांट में एक भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्लांट के भीतर काम के दौरान भारी मात्रा में खौलता हुआ लिक्विड स्टील (पिघला हुआ लोहा) उठाते समय यह हादसा हुआ। हादसे के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद राज्य के गृह मंत्री का भी बयान आया है।  

हादसे में 8 मजदूरों की मौत

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र की एसएमएस-2 (SMS-2) और एसटीसी-3 (STC-3) हीट संयंत्र इकाइयों में भारी मात्रा में उबलता हुआ स्टील लिक्विड रिसाव होने से आठ श्रमिकों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना अत्यधिक तापमान पर उबलता हुआ स्टील लिक्विड से भरी एक लैडल (बड़ा पात्र) में विस्फोट के कारण हुई। इस घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 

राज्य की गृह मंत्री ने हादसे के बाद क्या बोला?

राज्य की गृह मंत्री वांगलापुडी अनीता ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुई दुर्घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने विशाखापत्तनम जिला कलेक्टर और नगर पुलिस आयुक्त से फोन पर बात की और प्लांट में दुर्घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

मंत्री ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और दुर्घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए भी कहा। गृह मंत्री को घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं और लगातार फोन पर अधिकारियों से बात कर रही हैं तथा उन्हें कई निर्देश जारी कर रही हैं।

Advertisement

बचाव कार्य जोरों पर

इस दर्दनाक घटना के बाद मौके पर बचाव दल पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। स्टील प्लांट अधिकारी इस जांच में जुट गए हैं कि यह हादसा कैसे हुआ।

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड