उत्तर प्रदेश के महराजगंज में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से दो लोगों की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
accident news
accident news | Image: META AI

UP: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर हुई।

उसने बताया कि मृतकों की पहचान गंगेश (25) और उसके दोस्त मिथलेश यादव (22) के रूप में की गई है। उसने बताया कि गंगेश की मौके पर ही मौत हो गई और यादव ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

क्षेत्राधिकारी (सदर) आभा सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement

यह भी पढे़ं: वक्फ संशोधन बिल पर मुस्लिम संगठनों के हल्ला बोल पर भड़की BJP

Advertisement

यह भी पढे़ं: धर्मेंद्र प्रधान के पिता का 84 की उम्र में निधन, PM ने दी श्रद्धांजलि
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड