अपडेटेड 23 August 2025 at 18:03 IST

मम्‍मी ये लोग मार देंगे...दहेज के लिए जिंदा जलाए जाने से पहले निक्‍की ने किया था फोन, मां बोली- बेटी के खून के बदले चाहिए दामाद का खून

रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित ओर विपिन से हिन्दू रीति-रिवाज से बिना दान-दहेज के हुई थी।

Follow : Google News Icon  
Greater Noida Murder Case
Greater Noida Murder Case | Image: Republic

ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दहेज लोभियों ने एक बार फिर एक बेटी की जान ले ली। आपको बता दें कि इस मामले में अब पीड़ित परिवार का भी बयान सामने आया है। पीड़ित परिवार ने बोला है कि खून के बदले खून चाहिए।

बताया जा रहा है कि 2016 में दो बहनों की एक ही घर के दो भाइयों से शादी हुई थी। पीड़िता का पति विपिन शराब पीने का आदी था। बहन ने मारपीट करते हुए आग लगने के दौरान का वीडियो बना लिया और थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के परिवार ने क्या कहा?

मृतक विवाहिता की मां ने कहा कि घटना के दिन बेटी ने कहा था, "आज ही आ जाओ मम्मी, मुझे ये (पति) मारेगा। मेरे बेटी को उन्होंने जलाकर मारा, हमें खून के बदले खून चाहिए। प्रशासन कुछ नहीं करता है तो हम करेंगे, फिर ये मत कहना, हमने क्या किया। हम कहते थे कि बेटी घर को चलाओ, ये कहते-कहते हमने अपनी बिटिया खो दी। हमें न्याय चाहिए, खून के बदले खून चाहिए। क्या कार्रवाई हो रही है? परसों बिटिया खत्म हुई। अभी तक ये बोल रहे हैं कि एक बंदा पकड़ा गया है।"

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित ओर विपिन से हिन्दू रीति-रिवाज से बिना दान-दहेज के हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था, लेकिन उसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। इस बीच एक कार और दी थी, लेकिन उसके बाद भी आरोपियों की डिमांड कम नहीं हुई। उनकी दोनों पुत्रियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया, लेकिन आरोपी ने समझौता नहीं माना।

Advertisement

इस दौरान कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर मौके पर मौजूद थे। गंभीर हालत में निक्की को पड़ोसियों की मदद से फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कंचन का आरोप है कि जिस दौरान उनकी बहन की हत्या की गई, वह मौके पर थी, लेकिन वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सकी।

बहन की मौत से गुस्साई कंचन ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कासना कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजन ने पेट्रोल डालकर जलाकर मारने का आरोप लगाया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः टैरिफ वॉर के बीच मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, USA के लिए डाक सेवाओं पर रोक

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 23 August 2025 at 18:03 IST