अपडेटेड 22 January 2024 at 11:55 IST

आ रहे रामलला... चंद घंटों में खत्म होगा 500 साल का इंतजार, प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे PM मोदी

Ayodhya News: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आइए प्राण प्रतिष्ठा की टाइमिंग पर एक नजर डालते हैं।

Follow : Google News Icon  
Ram Mandir Ayodhya
अयोध्या राम मंदिर | Image: Republic

Ayodhya News: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस भव्य कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होंगे जबकि लाखों भारतीय इसे ऑनलाइन लाइव देखेंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पीएम मोदी राम मंदिर पहुंच गए हैं। 

आपको बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त से लेकर दर्शन और आरती के लिए भी शेड्यूल तय हो चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देश के इस ऐतिहासिक दिन का पूरा शेड्यूल क्या है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें

रिपब्लिक भारत लाइव टीवीः https://www.republicbharat.com/livetv/

रिपब्लिक भारत यूट्यूबः https://www.youtube.com/RepublicTVBharat

Advertisement

रामभक्त कब कर पाएंगे रामलला के दर्शन?

प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को दोपहर 12:15 से 12:45 बजे के बीच होने वाला है। भक्त सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा औपचारिक आरती दिन में तीन बार की जाएगी। सुबह 6:30 बजे श्रृंगार/जागरण आरती, दोपहर 12:00 बजे भोग आरती और शाम 7:30 बजे संध्या आरती। भक्तों को आरती में भाग लेने के लिए पास की आवश्यकता होगी, जिसे वे ऑनलाइन और मंदिर परिसर से प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे का शेड्यूल

  • सुबह 10:25 बजे- अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे
  • सुबह 10:45 बजे- अयोध्या हैलीपेड पर पहुंचेंगे
  • सुबह 10:55 बजे- श्रीराम जन्मभूमि पहुंचेंगे
  • 11 बजे से 12 बजे तक का समय रिजर्व्ड
  • दोपहर 12:05 बजे- प्राण प्रतिष्ठा
  • दोपहर 12:55 बजे- पूजा स्थल छोड़ देंगे
  • दोपहर 1 बजे- सार्वजनिक समारोह स्थल पर पहुंचेंगे
  • दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक: अयोध्या में सार्वजनिक कार्यक्रम
  • दोपहर 2:10 बजे: कुबेर टीला पहुंचेंगे

क्या है प्राण प्रतिष्ठा?

प्राण प्रतिष्ठा का शाब्दिक अर्थ है 'जीवन देना' और इसका उपयोग धार्मिक संदर्भ में हिंदू भक्तों द्वारा पूजा स्थल पर मूर्ति स्थापित करते समय किया जाता है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अर्थ वेदों और पुराणों में स्थापित अनुष्ठानों की एक श्रृंखला के माध्यम से एक मूर्ति को देवता में बदलना है। आपको बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य अर्चक की भूमिका निभाने जा रहे पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः NSG स्नाइपर्स, AI तकनीक... Pran Pratishtha से पहले छावनी में तब्दील अयोध्या, ऐसी है सुरक्षा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 21 January 2024 at 19:49 IST