NSG स्नाइपर्स, AI तकनीक... Pran Pratishtha से पहले छावनी में तब्दील अयोध्या, ऐसी है सुरक्षा

Ayodhya News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ayodhya Ram Mandir Security NSG Snipers Anti Drone System
राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य द्वार के पास सुरक्षाकर्मियों की निगरानी | Image: PTI

Ayodhya News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हजारों सुरक्षाकर्मी की तैनाती, हर कोने में NSG स्नाइपर्स और एंटी-ड्रोन सिस्टम के जरिए अयोध्या को एक अभेद्य किला बना दिया गया है। तैयारी ऐसी है कि परिंदा भी पर मारने से पहले सौ बार सोचे।

सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के लिए 17 पुलिस अधीक्षक, 24 सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS 2020-21 बैच), 44 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 140 पुलिस उपाधीक्षक, 208 निरीक्षक, 1196 उप-निरीक्षक, 83 सहायक उप-निरीक्षक, 4350 पुलिस अधिकारी, 590 कांस्टेबल, 16 यातायात निरीक्षक, 130 यातायात उपनिरीक्षक, 325 यातायात अधिकारी, 540 यातायात सिपाही और अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों के साथ 26 पीएसी कंपनियां पहले ही आवंटित की जा चुकी हैं। इसकी जानकारी यूपी पुलिस स्पेशल डायरेक्टर जनरल प्रशांत कुमार ने दी है।

एंटी-ड्रोन सिस्टम और NSG स्नाइपर्स की तैनाती

प्रशांत कुमार ने कहा- 'केंद्रीय गृह मंत्रालय की मांग के अनुसार, शहर में CAPF की सात कंपनियां, दो एंटी-ड्रोन सिस्टम और दो NSG स्नाइपर टीमें तैनात की गई हैं। हमने 25 VR कारों, 10 वाहन-माउंटेड जैमर और छह वाहन-माउंटेड एक्स रे बैगेज स्कैनर के लिए एक अनुरोध भी रखा है, जिसे यूपी सरकार ने केंद्र को भेजा था।'

नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

जानकारी ये भी मिल रही है कि भारत-नेपाल पर भी सुरक्षा सख्त कर दी गई है। इसके लिए सहस्त्र सीमा बल को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अयोध्या जाने वाले पांचों हाइवे पर भी ग्रीन कॉरिडोर स्थापित किए गए हैं।

Advertisement

AI तकनीक का इस्तेमाल

राम की नगरी अयोध्या में सुरक्षा के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। यूपी में अपराधियों का डेटाबेस तैयार किया जा चुका है और इस डेटाबेस को तकनीक में अपडेट किया गया है। इस जानकारी के आधार पर अपराधी पुलिस की रडार पर हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से अपराधियों की पहचान की जाएगी। इसके साथ ही फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी।

ये भी पढ़ेंः PM मोदी का धनुषकोडी अरिचल मुनई दौरा; राम में ध्यान और रामसेतु स्थल पर प्राणायम... देखें खास तस्वीरें

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड