5 चोटें दाएं हाथ, एक चोट छाती और बाईं कलाई पर... प्रतीक यादव के शरीर पर कहां से आए इतने निशान? मौत की वजह ने भी चौंकाया

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
prateek yadav suicide heart attack or something else cause of death postmortem report akhilesh yadav
प्रतीक यादव | Image: X

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनके शरीर में खून का थक्का जम गया था, जिसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई।

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की देखरेख में चार सदस्यों की टीम द्वारा की गई जांच में आगे यह भी पता चला कि खून का थक्का शरीर के निचले हिस्से से ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया था, जिससे धमनियों और फेफड़ों में संक्रमण फैल गया और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई। विसरा रिपोर्ट आने के बाद, उनकी मौत का असली कारण क्या था, इस बारे में और ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है।

5 चोटें दाएं हाथ, एक चोट छाती और बाईं कलाई पर

प्रतीक के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले, पांच चोटें दाएं हाथ, एक चोट छाती और बाईं कलाई पर। डॉक्टरों का दावा है कि चोटें गिरने से लगीं, कोई भी चोट जानलेवा नहीं थी। चोट कैसे लगी, ये भी बड़ा सवाल है और किन हालात में लगी, डॉक्टर्स का पैनल इसकी भी समीक्षा कर रहा है।

प्रतीक यादव के साथ क्या हुआ?

प्रतीक यादव (38), जो BJP नेता अपर्णा यादव के पति थे, बुधवार सुबह अपने घर पर बेहोश पाए गए। उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

लखनऊ सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेश चंद्र पांडे ने बताया, "उन्हें सुबह 5:55 बजे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।" सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 4:55 बजे यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने पर अस्पताल में एक इमरजेंसी कॉल किया गया था। हालांकि, जब तक डॉक्टर उनके घर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह भी दावा किया गया है कि यादव अपने घर के किचन (रसोई) वाले हिस्से में बेहोश पाए गए थे।

ये भी पढ़ेंः प्रतीक को मौत से पहले 6 जगह लगी थी चोटें, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड