प्रतीक यादव को मौत से पहले 6 जगह लगी थी चोटें, दिल को क्यों रखा जा रहा सुरक्षित? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खड़े किए कई सवाल

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनके शरीर पर 6 चोट के निशान पाए गए हैं। ये मौत से ठीक पहले या मौत के दौरान लगने वाली चोट है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prateek Yadav Postmortem Report
प्रतीक यादव को मौत से पहले 6 जगह लगी थी चोटें, दिल को क्यों रखा जा रहा सुरक्षित? | Image: ANI/Republic

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव (38) की अचानक हुई मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। जिन परिस्थितियों में प्रतीक की मौत हुई, कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मगर सवालों के बीच प्रतीक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गया है। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने प्रतीक के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण 'मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म' (फेफड़ों में खून के थक्के जमने से सांस और दिल का काम करना बंद हो जाना) बताया गया है। रिपोर्ट में उनके शरीर पर मौत से पहले लगी छह चोटों का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में इन चोटों को ('एंटीमॉर्टम' चोट) बताया गया है। ये मौत से ठीक पहले या मौत के दौरान लगने वाली चोट है।

प्रतीक की मौत के पीछे थी ये वजह

रिपोर्ट में कहा गया है, "हालांकि, पूरे दिल और पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिक सामग्री को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में सुरक्षित रखा गया है, और शरीर के अंदरूनी अंगों (viscera) को केमिकल जांच के लिए संबंधित CP को सौंप दिया गया है।"

 शरीर पर पाए गए 6 चोट के निशान

फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्य दर्ज किए हैं। आगे की जांच के लिए प्रतीक यादव का पूरा हार्ट और पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिक सामग्री को फॉर्मेलिन में सुरक्षित रख लिया गया है, ताकि हिस्टोपैथोलॉजिकल परीक्षण किया जा सके। इसके अलावा विसरा (अंतड़ियों) के सैंपल को विस्तृत रासायनिक विश्लेषण के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है, जिससे मौत के अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा सकेगी।

Advertisement

कल होगा अंतिम संस्कार

रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि शरीर पर पाए गए सभी चोट के निशान मृत्यु से पहले के थे। पुलिस और जांच एजेंसियां अब मेडिकल रिपोर्ट तथा रासायनिक विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की आगे की जांच कर रही हैं। परिवार ने बताया कि प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार (14 मई) दोपहर 12:30 बजे लखनऊ के पिपरा घाट पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: प्रतीक यादव के घर पहुंचे CM योगी, अखिलेश यादव के भाई को दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड