Nikki Murder Case: निक्की की हत्या के बाद विपिन ने सबसे पहले क्या किया? 4 वीडियो में उलझी पुलिस, अब शक की सूई किस ओर घूमी?

ग्रेटर नोएडा का निक्की हत्याकांड केस 7 दिनों बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है। एक तरफ निक्की का परिवार विपिन पर आरोप लगा रहा है, तो दूसरी तरफ विपिन का परिवार भी न्याय की मांग कर रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nikki Bhati and Vipin Bhati
Nikki Bhati and Vipin Bhati | Image: X

ग्रेटर नोएडा का निक्की हत्याकांड केस 7 दिनों बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है। एक तरफ निक्की का परिवार विपिन पर आरोप लगा रहा है, तो दूसरी तरफ विपिन का परिवार भी न्याय की मांग कर रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में पुलिस ने ससुर की भी गिरफ्तारी कर ली है। इससे पहले देवर, सास, और पति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसी के साथ निक्की मर्डर केस में नामजद चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मर्डर के बाद विपिन ने सबसे पहले क्या किया?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि निक्की की हत्या के आरोपी विपिन ने अपनी गिरफ्तारी से पहले अपने फोन की कॉल हिस्ट्री डिलीट की थी। पुलिस का कहना है कि विपिन की ये हरकत शक को और बढ़ा रही है। ऐसे में इस वक्त सभी इलेक्ट्रॉनिक डाटा की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

इससे पहले निक्की के परिवार ने पुलिस को दो वीडियोज सौंपे थे। एक में निक्की को जलते हुए देखा गया था, तो दूसरे में विपिन निक्की को मारता हुआ दिख रहा था। इसके अलावा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें घटना के वक्त विपिन को सड़क के पास एक किराने की दुकान के पास देखा गया था। वहीं, चौथा वीडियो निक्की के अंतिम संस्कार का है। पुलिस सभी वीडियो की टाइमिंग पता कर रही है, जिसके आधार पर वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

ग्रेटर नोएडा में दहेज की मांग को लेकर 28 साल की निक्की की पहले पति ने पिटाई की थी। इसके बाद उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग के हवाले कर दिया। पड़ोसियों की सहायता से निक्की को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मतृ घोषित कर दिया। निक्की की बहन कंचन का आरोप है कि मृतका के पति विपिन और ससुरालवालों ने मिलकर दहेज के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। कंचन ने छोटी बहन के पति, सास और जेठ पर FIR दर्ज कराई थी। बता दें कि निक्की और कंचन की शादी एक ही घर में हुई थी।

ये भी पढ़ेंः जम्‍मू में लैंडस्लाइड, दिल्ली में यमुना 204 मीटर के पार... IMD का अलर्ट

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड