Aaj Ka Mausam: जम्‍मू में लैंडस्लाइड, दिल्ली में यमुना का लेवल 204 मीटर के पार... IMD ने जारी किया 5 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश ने हाल बेहाल कर रखा है। जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड की वजह से काफी जनहानि भी हुई है।

Follow : Google News Icon  
Flood Alert In Jammu: Tawi River Crosses Danger Mark After Heavy Rainfall, Rescue Operations Underway
Flood Alert In Jammu: Tawi River Crosses Danger Mark After Heavy Rainfall, Rescue Operations Underway | Image: ANI

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश ने हाल बेहाल कर रखा है। जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड की वजह से काफी जनहानि भी हुई है। वहीं, दिल्ली में यमुना का लेवल 204 मीटर के पार पहुंच गया है।

आपको बता दें कि जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, गुजरात, महाराष्‍ट्र जैसे राज्‍यों के लिए मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है।

दिल्‍ली में यमुना का जलस्‍तर 206 मीटर पहुंचा तो...

मौसम विभाग ने पूर्वी भारत, जैसे पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बारिश की संभावना जताई है। आपको बता दें कि दिल्ली में यमुना का लेवल 204 मीटर पहुंचना चिंता का विषय है। जब यह लेवल 206 मीटर पार करता है, तो प्रभावित इलाकों से लोगों की निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी जाती है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिन बादल और फिर बारिश की संभावना जताई है।

बताया जा रहा है कि वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण यमुना के जलस्तर में वृद्धि हुई है। हालांकि, माना जा रहा है कि आज यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे रह सकता है। आपको बता दें कि वजीराबाद से हर घंटे 35,640 क्यूसेक, और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे 36,658 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

Advertisement

इन राज्यों में हो सकती भारी बारिश

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा में मध्यम बारिश का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में 15 मौतें, बारिश ने एक सदी का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड