मुरादाबाद एयरपोर्ट पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के विमान का इंजन फेल होने के बाद हड़कंप, इंजन से अचानक निकलने लगा धुआं

मुरादाबाद एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी विमान में तकनीकी खराबी आने से अफरा-तफरी मच गई। विमान में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बैठे थे, तभी विमान से धुआं निकलने लगा। उन्हें तुरंत वहां से निकाला गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Deputy Chief Minister Brajesh Pathak
Deputy Chief Minister Brajesh Pathak | Image: UP Vidhan Sabha

मुरादाबाद एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी विमान में तकनीकी खराबी आने से अफरा-तफरी मच गई। विमान में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बैठे थे, तभी विमान से धुआं निकलने लगा। उन्हें तुरंत वहां से निकाला गया।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम मुरादाबाद से लखनऊ के लिए रवाना होने वाले थे, तभी उनके 6-सीटर सरकारी विमान में खराबी आ गई।

क्या है मामला?

शुरुआती रिपोर्ट में पता चला है कि रनवे पर टेकऑफ के लिए तैयार होते वक्त अचानक विमान का बायां इंजन बंद हो गया। बताया जा रहा है कि धुआं निकलते देखकर पायलट और ग्राउंड स्टाफ भी कांप उठे।

हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और बिना देरी किए ब्रजेश पाठक और क्रू मेंबर्स को विमान से उतारा। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रजेश पाठक अब सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

Advertisement

मई में ये दूसरी घटना

इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का विमान भीषण आंधी-तूफान में फंस गया था। ये घटना मई के शुरुआती हफ्ते में हुई थी। उस दौरान वो दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार, नागरिक उड्डयन विभाग ने विमान से धुआं निकलने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। एक टीम इस वक्त विमान की जांच कर रही है। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः धर्मेंद्र का पद्म विभूषण लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी-VIDEO

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड