Padma Awards 2026: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, सम्मान लेते समय भावुक हुईं हेमा मालिनी, बेटी अहाना देओल के भी छलके आंसू, VIDEO

Dharmendra Padma Vibhushan: सोमवार, 25 मई को धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी हेमा मालिनी ये सम्मान लेने पहुंचीं और उनके साथ बेटी अहाना देओल भी थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dharmendra Padma Vibhushan hema malini
धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, सम्मान लेते समय भावुक हुईं हेमा मालिनी | Image: ANI

Dharmendra Padma Vibhushan: सोमवार, 25 मई को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह हो रहा है। इस समारोह में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र की तरफ से उनकी पत्नी हेमा मालिनी ये सम्मान लेने पहुंचीं। वहीं, सभागार में बैठी उनके बेटी अहाना देओल भी थी। पुरस्कार ग्रहण करते समय जहां, एक तरफ हेमा मालिनी भावुक दिखीं, तो वहीं उनकी बेटी अहाना देओल के भी आंसू छलक उठे। 

इमोशनल हुईं हेमा मालिनी और अहाना देओल

हिन्दी सिनेमा में करीब 6 दशक तक बतौर एक्टर अपनी छाप छोड़ने वाले धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। इस दौरान उन्होंने कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। सिनेमा जगत में अहम योगदान को मद्देनजर रखते हुए भारत सरकार ने धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया।

राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह में जब हेमा मालिनी अपने पति का मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार लेने स्टेज पर पहुंचीं तो काफी भावुक नजर आई हैं। वहीं, सभागार में मौजूद बैठीं धर्मेंद्र और हेमा की बेटी अहाना देओल अपने आंसुओं को रोक नहीं। 

वितरित हुए पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार समारोह में सिनेमा, संगीत, खेल आदि क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि साल बीते जनवरी में भारत सरकार द्वारा 131 पद्म पुरस्कार की घोषणा की गई थी, जिनमें पांच पद्म विभूषण पुरस्कार, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल रहे।

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड