मुरादाबाद में आईजी के आवास पर तैनात सिपाही की गोली लगने से मौत

मुरादाबाद में प्रादेशिक आर्म्‍ड कांस्टेबुलरी के आईजी पश्चिमी जोन के आवास पर तैनात एक सिपाही की सोमवार शाम राइफल से आकस्मिक गोली चलने से मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bullet
bullet | Image: ANI

UP: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कांठ रोड स्थित प्रादेशिक आर्म्‍ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पश्चिमी जोन के आवास पर तैनात एक सिपाही की सोमवार शाम राइफल से कथित तौर पर आकस्मिक गोली चलने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है। सिविल लाइंस थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनीष सक्सेना ने बताया कि पीएसी के आईजी के आवास पर तैनात सिपाही शिवम कुमार (30) की आज शाम राइफल से गोली चलने से मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शिवम मूलरूप से बिजनौर जिले का रहने वाला था और वह 2019 बैच का सिपाही था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ऐसे लोगों की यही दवाई...', Mayawati के Akash Anand को पार्टी के बाहर का रास्ता दिखाने पर बोले OP Rajbhar

Advertisement

यह भी पढ़ें: Himani Murder Case: सोशल मीडिया पर बात, शारीरिक संबंध और सूटकेस में लाश... हिमानी मर्डर केस में अबतक क्या-क्या खुलासे

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड