CM योगी आदित्यनाथ ने रमजान पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रमज़ान प्रारंभ होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath | Image: R Bharat

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रमज़ान प्रारंभ होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

शनिवार की शाम यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रमज़ान के पवित्र दिनों में रोज़ा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बन्दगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।

योगी ने कहा कि ‘‘इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘उत्तर प्रदेश समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है।’’

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक डाउन, घंटों से ठप सेवाएं; X पर यूजर्स के शिकायतों की बाढ़

Advertisement

यह भी पढ़ें: महाकुंभ के दौरान नई दिल्ली स्‍टेशन पर हुई भगदड़ के बाद कुलियों से मिले राहुल गांधी; 40 मिनट की मुलाकात में क्या-क्या हुई बात

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड