अपडेटेड 22 February 2026 at 18:16 IST

'100 विधायक तोड़कर लाओ, CM बन जाओ', अखिलेश यादव का खुला ऑफर; BJP बोली- हंसी के पात्र बन गए हैं

अगर कोई भी 100 विधायक तोड़कर लाता है तो विपक्ष उसे मुख्यमंत्री बनने में पूरा सहयोग और समर्थन करेगा।

Follow : Google News Icon  

समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कथित यौन शोषण केस में दर्ज FIR की आलोचना की। इसके बाद उन्होंने यह भी ऑफर दिया कि अगर दोनों डिप्टी सीएम 100 MLA उनके साथ ले आएं तो वे मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई भी 100 विधायक तोड़कर लाता है तो विपक्ष उसे मुख्यमंत्री बनने में पूरा सहयोग और समर्थन करेगा। अखिलेश यादव के बयान पर अब BJP ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'एक हफ्ते तक वैध है ये ऑफर'

अखिलेश ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दोनों सीएम बनना चाहते थे। उन्होंने ऑफर दिया कि अगर वे अपने साथ 100 MLA लाते हैं तो उनमें से कोई भी यह पद ले सकता है। उन्होंने कहा, “जो भी 100 MLA लाएगा, वह मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्हें इससे अच्छा ऑफर कहीं और नहीं मिलेगा। यह ऑफर एक हफ्ते के लिए वैध है।”

BJP ने क्या कहा?

बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा, "अखिलेश यादव अब राजनेता कम, पोगो सीरियल के पात्र ज्यादा नजर आते हैं और अब जब वो टीवी पर आते हैं तो उत्तर प्रदेश की जनता उनको देखकर मुस्कुराने लगती है कि अब कोई न कोई हंसी करने वाली बाते करेंगे। वो अब हंसी के पात्र बनते जा रहे हैं। आज के बयान से स्पष्ट हो गया है कि अखिलेश यादव ने अपनी हार स्वीकार कर ली है, इसलिए इस तरह के ऑफर की बात करते हैं। जनता अब इनको गंभीरता से नहीं ले रही है।"

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'ग्लोबल टैरिफ अब 10% नहीं, 15%', भारत-US ट्रेड डील का क्या होगा?

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 18:08 IST