'प्रतीक को मैंने बचपन से देखा है, आज वो हमारे बीच नहीं...', अपने भाई की मौत पर भावुक हुए अखिलेश यादव; क्या-क्या कहा?

भाई प्रतीक यादव की मौत के बाद अखिलेश यादव ने पहली बार मीडिया से बात की। इस दौरान वो बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रतीक को मैंने बचपन से देखा है, आज वो हमारे बीच नहीं है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav | Image: ANI

भाई प्रतीक यादव की मौत के बाद अखिलेश यादव ने पहली बार मीडिया से बात की। इस दौरान वो बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रतीक को मैंने बचपन से देखा है, आज वो हमारे बीच नहीं है।

इससे पहले प्रतीक की मौत की खबर सुनते ही अखिलेश पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वो करीब 20 मिनट तक पोस्टमार्टम हाउस के अंदर थे।

क्या-क्या बोले अखिलेश?

अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “मैं उन्हें बचपन से जानता हूं। वह अब हमारे बीच नहीं रहे; यह बहुत दुख की बात है। बचपन से ही वह अपनी सेहत और शारीरिक तंदुरुस्ती को लेकर बहुत सचेत रहते थे, और उनका सपना था कि वह जीवन में आगे बढ़ें और कोई सार्थक योगदान दें।” 

उन्होंने आगे कहा, जाहिर है, हम कानून के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे। कानूनी प्रावधानों में जो भी निर्देश होंगे, और परिवार के सदस्य जो भी अनुरोध करेंगे, हम उसका पालन करेंगे। मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था। उस समय भी मैंने उन्हें सलाह दी थी कि वह अपनी सेहत का ध्यान रखें और अपने कारोबार को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करें। कभी-कभी कारोबार में होने वाले नुकसान की वजह से लोग गहरे मानसिक तनाव में आ जाते हैं। वह अब हमारे साथ नहीं हैं; हमारे लिए जो भी कानूनी रास्ते उपलब्ध होंगे, हम उनका सहारा लेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः हार्ट अटैक, दवा का रिएक्शन या फिर...पोस्‍टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड