हार्ट अटैक, किसी दवा का रिएक्शन या फिर जहर खाकर सुसाइड...पोस्‍टमार्टम से खुलेगा प्रतीक यादव की मौत का राज; शरीर पर नहीं चोट के निशान

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के छोटे भाई और बीजेपी लीडर अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। उनकी उम्र 38 साल थी।

Follow : Google News Icon  
prateek yadav suicide heart attack or something else cause of death postmortem report akhilesh yadav
हार्ट अटैक, किसी दवा का रिएक्शन या फिर जहर खाकर सुसाइड...पोस्‍टमार्टम से खुलेगा प्रतीक यादव की मौत का राज; शरीर पर नहीं चोट के निशान | Image: X

Prateek Yadav: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के छोटे भाई और बीजेपी लीडर अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह करीब 6 बजे उन्‍हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। डॉक्‍टरों का कहना है कि पोस्‍टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

लेकिन जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक प्रतीक यादव की मौत घर पर ही हो गई थी। निधन के करीब 1 घंटे बाद उन्‍हें अस्‍पताल लाया गया। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि प्रतीक को या तो हार्ट अटैक आया है या फिर किसी दवा का रिएक्शन हुआ है। वहीं जहरीले पदार्थ के सेवन की भी आशंका जताई जा रही है। प्रतीक यादव के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है।

क्यों हुई प्रतीक यादव की मौत?

किस बीमारी की वजह से उनकी मौत हुई है यह पता नहीं चला है। कुछ वक्त पहले वे मेदांता में भर्ती किए गए थे। इस दौरान अपर्णा यादव और अखिलेश यादव मिलने भी पहुंचे थे। हालत स्थिर होने के बाद उन्हें वापस घर लाया गया था। जिम करना, कई तरह की दवाइयां लेने जैसी बातें उन्हें लेकर कही जा रही थी। वे कुछ दिनों से पूरी तरह से स्वस्थ नहीं दिखाई दे रहे थे। लेकिन बीमारी जानलेवा हो सकती है, इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

Advertisement

प्रतीक यादव के बारे में

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। देश के सबसे चर्चित राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद प्रतीक ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी थी।

Advertisement

उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय हैं और फिलहाल भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं। अपर्णा यादव अक्सर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने राजनीति में आने के बजाय बिजनेस और फिटनेस सेक्टर में अपना करियर बनाया। उन्हें फिटनेस और हेल्थ सेक्टर में खास रुचि थी। लखनऊ में वह ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम चलाते थे, जो शहर के चर्चित फिटनेस सेंटरों में गिना जाता है।

इसे भी पढ़ें- इस देश में 'सेक्स' के बदले मिलती है 'नौकरी', पुलिस से शिकायत करने भी नहीं जाती लड़कियां; परेशान होकर अब राष्‍ट्रपति ने कर दिया बड़ा ऐलान
 

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड