'...क्योंकि नई पीढ़ी के लोग रात में भी जगते हैं', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का पहला रिएक्शन; बोले- मोबाइल टेढ़ा करना पड़ा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का पहला रिएक्शन सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव | Image: ANI

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यह युवाओं के लिए एक बड़ी जीत है, लेकिन सभी राजनीतिक दलों के लोगों को इससे यह सीख लेनी चाहिए कि भविष्य में परीक्षाओं की व्यवस्था को और मजबूत बनाना होगा ताकि पेपर लीक न हों, और साथ ही युवाओं के लिए रोजगार और नौकरियों के अवसर भी खोलने होंगे।

उन्होंने कहा, “यह नई पीढ़ी के लिए एक बड़ी जीत है... सरकार को प्राइमरी शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक हर चीज के बारे में बहुत गंभीरता से सोचना होगा। परीक्षा के पेपर लीक होने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।”

'मोबाइल टेढ़ा करना पड़ गया...'

अखिलेश यादव ने कहा, "ये फैसला पहले लेना चाहिए था। सरकार ने स्वीकार किया था कि परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। कैमरे की ताकत को देखकर आपको अपना मोबाइल टेढ़ा करना पड़ गया। आपको रात में 2 बार सामने आना पड़ा।"

उन्होंने आगे कहा, "नकारात्मक राजनीती के लिए बीजेपी ना जाने कितनी धन दौलत खर्च करती थी लेकिन नयी पीढ़ी और युवा ने ऐसे नारे बनाए जिसके बारे में हम सोच नहीं सकते थे, ये युवाओं की जीत है।"

Advertisement

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच उन्होंने यह फैसला लिया।

अपने चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि पिछले चार दशक से अधिक समय से वह छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उनका हमेशा से मानना रहा है कि मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला होती है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा का मौका मिलने के लिए आभार भी जताया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः धर्मेंद्र प्रधान ने दिया पद से इस्‍तीफा, PM मोदी ने किया मंजूर

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड