Advertisement

Updated March 29th, 2024 at 19:24 IST

मोदी सरकार में देश के धार्मिक अल्पसंख्यकों को कोई खतरा नहीं: केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन

‘लैटिन कैथोलिक आर्चडायोसिस’ की आलोचना पर मुरलीधरन ने रिएक्ट किया।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kiran Rai
v murleedharan
वी मुरलीधरन | Image:x
Advertisement

Minorities Safe:  देश में ईसाइयों के खिलाफ हिंसा के मामलों में उचित सरकारी हस्तक्षेप की कमी को लेकर ‘लैटिन कैथोलिक आर्चडायोसिस’ की ओर से की गई आलोचना के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों को किसी भी खतरे का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन अट्टिंगल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार भी हैं। मुरलीधरन ने कहा कि उन्होंने चर्च के वरिष्ठ पादरियों के साथ काफी बातचीत की है लेकिन उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि उनको इस बात को लेकर चिंता है कि ईसाई समुदाय देश में सुरक्षित नहीं है।

Advertisement

देश में ईसाइयों के खिलाफ हिंसा, खासकर मणिपुर में, का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और वामपंथियों द्वारा भाजपा को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। केरल में खाता खोलने के लिए भाजपा ईसाई समुदाय को लुभाने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि वरिष्ठ पादरियों ने भी कहा है कि हिंसा की घटनाएं कोई धार्मिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह नस्ली मामला है।

वह यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, जहां यह घोषणा की गई कि वह शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। यह भी घोषणा की गई कि नामांकन के साथ जमा की जाने वाली 25,000 रुपये की राशि को रूस के साथ युद्ध छिड़ने के बाद यूक्रेन से बचाए गए विद्यार्थियों ने प्रदान की है।

Advertisement

इस घोषणा के बाद पत्रकारों ने इस बात की ओर इंगित किया कि लैटिन कैथोलिक मेट्रोपॉलिटन आर्कबिशप थॉमस जे नेट्टो ने सुबह कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों खासकर मणिपुर और उत्तर भारत में ईसाइयों को ‘दुष्ट ताकतों द्वारा क्रूरता और हिंसा’ का शिकार बनाया जा रहा है और आरोप लगाया गया कि सरकारी अधिकारियों द्वारा इसके खिलाफ कोई प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया गया।

इस पर मुरलीधरन ने कहा कि वह आर्कबिशप के बयान को सुने बिना इसके बारे में कोई टिप्प्णी नहीं कर सकते।

Advertisement

ये भी पढ़ें- 1999 में बमबारी, आत्मघाती हमले... चेचन कनेक्शन; जानें आतंकी हमलों से कब-कब दहला मॉस्‍को

Advertisement

Published March 29th, 2024 at 19:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo