झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत

Jharkhand: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के दो छात्रों की बुधवार को रांची के बाहरी इलाके में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Accident
Accident | Image: Representational

Jharkhand: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के दो छात्रों की बुधवार को रांची के बाहरी इलाके में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना मांडर थाना क्षेत्र के मालटोटी पुल के पास घटी। मृतक छात्रों की पहचान देवदास मंडल और ऐश्वर्या के रूप में हुई है।

मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार के अनुसार छात्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक का चालक और सहायक फरार हो गए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दबा सबसे ज्यादा EVM बटन, जानें दिल्ली की जनता ने किन मुद्दों पर किया वोट

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ध्यान रहे सपरिवार नहीं आना...', युवक ने कुछ यूं भेजा निमंत्रण; देखते ही चकरा गया लोगों का माथा- VIRAL

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड