Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, नेहरू स्टेडियम में हुआ 'थलापति' का ऐतिहासिक 'विजय तिलक'

तमिलनाडु को आखिरकार अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया। एक्टर से राजनेता बने थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Thalapathy Vijay
Thalapathy Vijay | Image: Republic

तमिलनाडु को आखिरकार अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया। एक्टर से राजनेता बने थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में उनका ऐतिहासिक 'राजतिलक' किया गया।

आपको बता दें कि इस दौरान उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने हल्के नीली रंग की साड़ी पहनी थी और बालों के जूड़े को गजरे से सजाया था।

राह में कई रोड़े, लेकिन आखिरकार नौका पार

विजय की पार्टी TVK ने अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने 234 सीटों में से 108 सीटें जीतीं। विजय खुद दो सीटों (पेरांबुर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट) से जीते, इसलिए पार्टी के पास 107 विधायक हैं। TVK अकेली सबसे बड़ी पार्टी बनी। इससे तमिलनाडु में DMK और AIADMK की पुरानी पकड़ टूट गई।

कांग्रेस ने DMK से नाता तोड़कर TVK को समर्थन दिया (5 सीटें), जिससे विजय के खाते में कुल 112 सीटें हो गईं। इसके बाद CPI और CPI(M) ने 2-2 सीटों के साथ समर्थन दिया, जिससे आंकड़ा 116 तक पहुंचा। अंत में VCK और IUML ने भी आधिकारिक समर्थन पत्र दे दिया। IUML ने राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया। इसके साथ ही, TVK को अब कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK, IUML का समर्थन मिल गया है, जिससे इसकी संख्या 121 हो गई है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है।

Advertisement

समर्थन के लिए TVK ने जताया VCK का आभार

VCK ने भी राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया है। इस समर्थन के लिए TVK के जनरल सेक्रेटरी और इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट, आधव अर्जुन ने पार्टी का आभार जताया है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा है, "तमिलनाडु में लोकतांत्रिक तरीकों से हुई 'मौन क्रांति' का स्वागत करते हुए, और सत्ता के सबसे बड़े स्थानांतरण का समर्थन करते हुए, जो जल्द ही होने वाला है, विदुथलाई चिरुथईगल काची (VCK) लीडर, मेरे राजनीतिक सलाहकार और महान नेता थोल थिरुमावलवन ने अपना समर्थन दिया है। विदुथलाई चिरुथईगल काची की तरफ से चुनाव लड़ने और जीतने वाले विधानसभा के दो सदस्यों को तमिलगा वेट्टरी कजगम के लिए समर्थन वाला एक लेटर मिला है और उन्होंने इसे खुशी और भरोसे के साथ हमें सौंपा है।"

ये भी पढ़ेंः सालों पहले विजय ने राहुल को किस लिए कहा था NO, जानिए दोस्‍ती की कहानी

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड