एक कॉल, एक मुलाकात और 'पार्टी वाली शर्त'...17 साल पहले विजय ने राहुल गांधी को किस लिए कहा था NO, जानिए दोस्‍ती की दिलचस्प कहानी

देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने थलपति विजय की पार्टी टीवीके को सबसे पहले अपना समर्थन दिया था। हालांकि, यह चंद दिनों की कहानी नहीं है, बल्कि इसके पीछे की वजह राहुल गांधी और विजय की सालों पुरानी 'दोस्ती' है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Thalapathy Vijay
थलापति विजय | Image: X

Thalapathy Vijay Rahul Gandhi: तमिलनाडु विधानसभा नतीजे घोषित हुए लगभग 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार गठन में लगातार देरी हो रही थी। हालांकि, आज आखिरकार वो दिन आ ही गया जब नई सरकार का गठन होने जा रहा है। थलपति विजय सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस खास पल के साक्षी राहुल गांधी भी बनेंगे।

मालूम हो कि बीते दिनों जब विजय की TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) पार्टी ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया, तब उन्होंने सरकार गठन के लिए जरूरी 118 विधायकों के समर्थन की कमी का हवाला देते हुए उन्हें न्योता देने से इनकार कर दिया था। इस दौरान वो कांग्रेस ही थी जिसने समर्थन के लिए सबसे पहले अपना हाथ बढ़ाया।

TVK-कांग्रेस के बीच गठबंधन का राज!

टीवीके और कांग्रेस का गठबंधन रातों-रात नहीं हुआ है। इसके पीछे राहुल गांधी और थलपति विजय की सालों पुरानी गहरी 'दोस्ती' है। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों और जानकारों की माने तो यह कतई हैरान करने वाला नहीं था। न ही इसके पीछे कोई राजनीतिक मजबूरी है।

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और थलपति विजय की पार्टी के बीच हुआ यह गठबंधन उस 17 साल पुरानी 'दोस्ती' का कमाल है। दोनों के बीच की इसी दोस्ती ने गठबंधन को जोड़ने का काम किया।

Advertisement

जब राहुल गांधी ने विजय को दिया था ये ऑफर

साल 2009 में विजय सुपरस्टार बनने की दहलीज पर खड़े ही थे और तब राहुल गांधी ने राजनीति में नया-नया कदम रखा था।  वहीं अगस्त में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में धमाकेदार वापसी की थी। इसी दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई। इसी समय राहुल गांधी ने विजय को यूथ कांग्रेस चीफ का ऑफर दे डाला था।

सितंबर 2009 में कोयंबटूर में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए राहुल गांधी और विजय को मंच साझा करना था। लेकिन किसी वजह से विजय का मन फिर गया और वो नहीं आए। उस वक्त विजय ने भले ही कांग्रेस का दामन नहीं थामा, लेकिन दोनों के बीच हुई छोटी सी मुलाकात खास बन गई। इसके बाद से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे।

Advertisement

TVK लॉन्च होने पर राहुल ने विजय को घुमाया था फोन

साल 2024 में थलपति विजय ने अपनी टीवीके पार्टी लॉन्च की, तो राहुल गांधी उन्हें बधाई देने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने विजय को फोन करके अपनी बधाई और शुभकामनाएं भेजीं। ऐसे में विजय ने भी राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर फोन करके विश किया।

विधानसभा चुनाव में जीत पर राहुल ने दी बधाई

इतना ही नहीं, सितंबर 2025 में हुई करुण भगदड़ की घटना पर भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी। वहीं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके के लिए विजय को बधाई देने को भी सबसे पहले राहुल गांधी ने ही संपर्क किया था।

चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण

अब टीवीके चीफ थलपति विजय आज सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण करेंगे। इस दौरान पार्टी के 9 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है। वहीं राज्यपाल ने विजय को 13 मई या इससे पहले विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। 

यह भी पढ़ें: सांसद सुप्रिया सुले की गाड़ी का एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर; NCP बोली- यह एक बड़ी साजिश

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड