Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 20:24 IST

श्री शारदा मठ की अध्यक्ष प्रव्राजिका आनंदप्राण माताजी का 98 साल की उम्र में निधन

श्री शारदा मठ और रामकृष्ण शारदा मिशन की अध्यक्ष प्रव्राजिका आंनदप्राण का मंगलवार को 98 साल की उम्र में यहां निधन हो गया।

Reported by: Digital Desk
Pravrajika Anandpran Mataji
प्रव्राजिका आनंदप्राण माताजी | Image:@bulbulroymishra
Advertisement

श्री शारदा मठ और रामकृष्ण शारदा मिशन की अध्यक्ष प्रव्राजिका आंनदप्राण का मंगलवार को 98 साल की उम्र में यहां निधन हो गया। श्री शारदा मठ और रामकृष्ण शारदा मिशन के एक पदाधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’को बताया कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थीं और कुछ दिन पहले ही उन्हें मिशन द्वारा संचालित रामकृष्ण सेवा प्रतिष्ठान अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

उन्होंने बताया कि माताजी का शारदा मठ मुख्यालय में ही उपचार चल रहा था और सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि श्री शारदा मठ और रामकृष्ण शारदा मिशन की परम पूज्य अध्यक्ष प्रव्राजिका आनंदप्राण माताजी को समाज के प्रति उनकी उल्लेखनीय सेवा और लोगों में आध्यात्मिकता के मूल्यों को विकसित करने के लिए याद किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और नारी शक्ति को सशक्त बनाने में उनके प्रयासों को भी याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं अनगिनत भक्तों के साथ हैं। ओम् शांति।’’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘यह जानकर दुख हुआ कि श्री शारदा मठ और रामकृष्ण शारदा मिशन की परम पूज्य अध्यक्ष प्रव्राजिका आनंदप्राण माताजी ने आज सुबह श्री शारदा मठ, दक्षिणेश्वर में महा समाधि ली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महान आध्यात्मिक नेता की दिवंगत आत्मा को मेरा प्रणाम। दुनिया भर के लाखों भक्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ माताजी के पार्थिव शरीर को शारदा मठ के मुख्य कार्यालय में लाखों श्रद्धालुओं के अंतिम दर्शन के लिए शाम छह बजे तक रखा जाएगा। वह 14 जनवरी 2023 को मठ और मिशन की अध्यक्ष बनी थीं।

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 30th, 2024 at 20:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo