Advertisement

Updated May 1st, 2024 at 14:55 IST

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: राष्ट्रपति को न्योता मामले में राहुल के बयान पर चंपत राय ने किया पलटवार

चंपत राय ने राहुल के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण नहीं देने की बात कही थी।

Reported by: Rupam Kumari
champat rai
champat rai | Image:pti
Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए एक बयान के बाद विवाद बढ़ गया है। राहुल की बयान की श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने भी निंदा की है। महासचिव चंपत राय ने कांग्रेस नेता के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी का आभाव है और मेरा निवेदन है कि तथ्यों को जान लें फिर बयान बाजी करें।

गुजरात के गांधीनगर में चुनावी भाषण में राहुल गांधी ने यह दावा किया था कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को निमंत्रण नहीं दिया गया था। उनको कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नहीं बुलाया गया था। क्योंकि राष्ट्रपति आदिवासी समाज से आती हैं। कांग्रेस नेता ने चंबल के भिंड में भी देश राष्ट्रपति को लेकर ये बाते कहीं थी। अब इस पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने फिर से बयान दिया है।

Advertisement

चंपत राय ने वीडियो संदेश जारी कर राहुल को दिया जवाब

चंपत राय ने पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सोशल मीडिया हैंडलर X पर वीडियो संदेश जारी कर राहुल गांधी को जबाव दिया। चंपत राय ने कहा, अपने भाषण में, श्री राहुल गांधी ने कहा कि भारत के माननीय राष्ट्रपति को उनके आदिवासी मूल के कारण श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था। राहुल गांधी द्वारा अपने भाषण में दिया गया यह बयान पूरी तरह से गलत, निराधार और भ्रामक है।

Advertisement

राहुल के दावों को चंपत राय ने किया खारिज

मैं राहुल गांधी जी को बताना चाहता हूं कि अयोध्या में आयोजित शुभ समारोह में भारत की आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द दोनों को आमंत्रित किया गया था। भारत की प्रगति में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के संत-महात्माओं, परिवारों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था। साथ ही मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिक भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद रहे। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान भी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ी जातियों के कई परिवारों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के "शुभ मंडप" में पूजा करने का अवसर दिया गया था।

Advertisement

तथ्यों की उचित जानकारी के बिना ऐसे झूठे, निराधार और भ्रामक भाषण देने से समाज में गंभीर मतभेद पैदा हो सकते हैं। इसलिए भाषण के ये पहलू हमारे लिए बेहद आपत्तिजनक हैं। मंगलवार को फिर से मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए चंपत राय ने इन बातों को दोहराया।

राहुल को तथ्यों की जानकारी नहीं-चंपत राय


चंपत राय ने कहा, राहुल गांधी ने कहा है कि आदिवासी होने के कारण प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बुलाया नहीं गया। इसके कुछ निहितार्थ हैं इसीलिए मुझे कहना पड़ा कि उन्होंने तथ्यों की जानकारी नहीं ली। यह असत्य, निराधार और भ्रामक है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके घर जाकर निमंत्रण दिया गया था...मेरा निवेदन है कि तथ्यों को जान लें। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, सभी को बुलाया गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR के कई स्कूलों को बम की धमकी भरे मेल

 

 

Advertisement

Published May 1st, 2024 at 14:55 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo