कोहरे के आगोश में मौत का खौफ! NH-352D हाईवे पर कई गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बेखौफ सो रहे यात्रियों की झटके से टूटी नींद और फिर...

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में घने कोहरे की वजह से कम विजिबिलिटी के कारण कई बसों के टकराने से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
fog accidents India, Haryana bus collision, Greater Noida pile-up, road safety winter, dense fog crash, North India fog news, bus accident Haryana, visibility accident, Greater Noida traffic, winter driving hazard
बस हादसा | Image: X

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में घने कोहरे की वजह से कम विजिबिलिटी के कारण कई बसों के टकराने से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए।

यह हादसा नेशनल हाईवे 352D पर हुआ, जब बसें रेवाड़ी से झज्जर की ओर जा रही थीं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया। घायलों की सही संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की सही वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं

शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि सुबह-सुबह तीन से चार बसें आपस में टकरा गईं, जिसका मुख्य कारण घना कोहरा बताया जा रहा है, जिससे सड़क पर दिखना बहुत मुश्किल हो गया था।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि हालात की पूरी जानकारी गहन जांच के बाद ही पता चलेगी।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, यात्रियों ने बताया कि उस वक्त वो सो रहे थे और अचानक झटके की वजह से उनकी नींद टूटी। इसके बाद बस में चीख-पुकार मच गई।

ग्रेटर नोएडा में भी हादसा

इससे पहले घने कोहरे की वजह से उत्तर प्रदेश के बम्बावर गांव के पास ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियां टकरा गईं थी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

दिल्ली में 'गंभीर' श्रेणी में AQI

दिल्ली में घने कोहरे और प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई है। CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के मुताबिक, ITO और इसके आस-पास के इलाके में  स्मॉग की मोटी परत छाई हुई है। AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 484 है, जिसे 'गंभीर' कैटेगरी में रखा गया है।

आपको बता दें कि कोहरे को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में वाहनों की नई स्पीड लिमिट जारी की गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है, जबकि भारी वाहनों के लिए यह सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। पहले हल्के वाहनों के लिए यह गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कोहरे के कारण नई गति सीमा 15 फरवरी तक लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त, नोएडा एलिवेटेड रोड पर हल्के वाहनों के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटे और भारी वाहनों के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा तय की गई है।

ये भी पढ़ेंः UP BJP को आज मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष,बेटे की सफलता पर क्या बोलीं मां?

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड