UP BJP को आज मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, लखनऊ में पंकज चौधरी के लिए लगे बधाई पोस्टर; बेटे की सफलता पर मां बोलीं- मुझे तो न्यूज से पता चला

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम का आज ऐलान किया जाएगा। पंकज चौधरी की लखनऊ में भव्य ताजपोशी होगी। इससे पहले जानते हैं बेटे की सफलता पर मां ने क्या कहा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
up bjp new president
UP BJP नए प्रदेश अध्यक्ष | Image: ANI

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आज, 14 दिसंबर को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और महराजगंज से सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी का निर्विरोध चुनाव लगभग तय हो चुका है क्योंकि उनके अलावा किसी ने इस पद के लिए नामांकन नहीं किया है। रविवार को दोपहर को उनके नाम की औपचारिक घोषणा होगी। इससे पहले बधाईयों का सिलसिला शुरू हो चुका है। लखनऊ में बीजेपी दफ्कर के बाहर पंकज चौधरी के लिए बधाई पोस्टर लगाए गए हैं। बेटे की सफलता पर मां ने क्या कहा आईए जानते हैं।

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को पंकज चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया था। सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक प्रस्तावक बने। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिर्फ उनके ही पर्चे दाखिल हुए, जिसके चलते उनकी ताजपोशी की औपचारिक घोषणा आज दोपहर एक मेगा इवेंट में की जाएगी। इसकी झलक लखनऊ में बीजेपी दफ्तर बाहर देखने को भी मिल रही है।

लखनऊ में पंकज चौधरी के लिए बधाई पोस्टर 

वीडियो लखनऊ में उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर से है, जहां केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के लिए बधाई पोस्टर लगाए गए हैं। कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ बधाई पोस्टर लगाए, जिसमें पंकज चौधरी को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शुभकामनाएं दी गईं।

 बेटे की सफलता पर मां ने क्या कहा?

वहीं,अपने बेटे की सफलता पर मां फूले नहीं समा रहीहै। पंकज चौधरी के चुनाव के लिए अकेले नॉमिनेशन फाइल करने पर उज्ज्वल चौधरी ने कहा, "हम बता नहीं सकते कि हम कितने खुश हैं। हमें बहुत गर्व भी महसूस हो रहा है। वह इतनी छोटी पोजीशन से इतनी बड़ी पोजीशन पर पहुंच गए हैं। हमें इसके बारे में न्यूज से पता चला। जब वह आज दिल्ली से निकल रहे थे, तो उन्होंने फोन करके बताया कि वह लखनऊ जा रहे हैं।''

Advertisement

 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में BJP

पंकज चौधरी BJP के वरिष्ठ नेता और फिलहाल केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी पहचान पार्टी के बड़े कुर्मी चेहरे के तौर पर होती है। यूपी की महराजगंज लोकसभा सीट से सात बार जीत हासिल की है। उनका चयन पार्टी की 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी और ओबीसी वोटों को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। आधिकारिक तौर पर नाम के ऐलान के बाद वो कुर्मी समुदाय से यूपी भाजपा के चौथे प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

कौन हैं पंकज चौधरी?

पंकज चौधरी का जन्म 20 नवंबर 1964 को गोरखपुर में हुआ था। वो कुर्मी समुदाय से आते हैं, जिसका पूर्वी यूपी में अच्छा खासा प्रभाव है। पंकज के पिता स्वर्गीय भगवती प्रसाद चौधरी बड़े जमींदार थे। उनकी मां उज्ज्वला चौधरी महाराजगंज जिला पंचायत की अध्यक्ष रही हैं। पंकज की पत्नी भाग्यश्री चौधरी सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी भी हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'खुद को VIP...', मेसी के इवेंट में अफरा-तफरी पर बाइचुंग भूटिया का बयान

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड