Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 18:01 IST

शराब घोटाले में केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर SC में सुनवाई, आज क्या-क्या हुआ?

दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Deepak Gupta
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal | Image:ANI
Advertisement

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की अगली सुनवाई अब शुक्रवार 3 मई को होगी।

आज की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से कई अहम सवाल पूछे, जिन पर प्रवर्तन निदेशालय अब अगली सुवनाई में जवाब देगा।

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने ED पूछे सवाल  

  • आम चुनावों से पहले गिरफ्तारी के वक्त पर पूछा सवाल?
  • बताएं, आम चुनाव से पहले गिरफ्तारी क्यों ?
  • क्या न्यायिक कार्यवाही के बिना आप यहां जो कुछ हुआ है उसके संदर्भ में आपराधिक कार्यवाही शुरू कर सकते हैं?
  • इस मामले में अब तक कुर्की की कोई कार्यवाही नहीं हुई है और यदि हुई है तो दिखाएं कि मामले में केजरीवाल कैसे शामिल है?

क्या है दिल्ली का कथित शराब घोटाला?

दिल्ली के डिप्टी सीएम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। लोगों के जहन में ये सवाल जरुर होगा कि आखिर ये मामले क्या है? बता दें, ये पूरा मामला नई शराब नीति 2021-22 से संबंधित है, जो केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को लागू की गई थी। इस नीति के तहत दिल्ली में शराब का कारोबार निजी हाथों में सौंप दिया गया। इसमें क्लब, बार और रेस्तरां में सुबह करीब तीन बजे तक शराब की बिक्री की इजाजत दी गई।

Advertisement

केजरीवाल सरकार ने माफिया राज खत्म करने का हवाला देते हुए नई एक्साइज पॉलिसी को लागू किया था। सरकार ने इस नीति से राजस्व के लाभ का दावा किया था। हालांकि परिणाम इसके बिल्कुल विपरीत हुआ। 31 जुलाई 2022 के कैबिनेट की बैठक में इसे माना भी।

नई एक्साइज पॉलिसी लागू होने के बाद क्यों उठे सवाल?

Advertisement

मामला सुर्खियों में आया और आरोप ये थे कि थोक लाइसेंस धारकों का कमीशन बढ़ाकर 12% किया गया। इसके अलावा बड़ी कंपनियों की मोनोपोली बढ़ाए गए और पहले से ज्यादा बड़ी-बड़ी दुकानें खुलीं और इसके बाद चर्चा बढ़ने लगी। एक आरोप ये भी लगाया गया कि शराब के कारोबारी भारी छूट के ऑफरों के साथ बाजार में इसे बेचने लगे।

इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव: नामांकन के बाद बांसुरी स्वराज की हुंकार,परिवारवाद से संविधान पर रखी बेबाक राय

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 18:01 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo