Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 16:56 IST

लोकसभा चुनाव: नामांकन के बाद बांसुरी स्वराज की हुंकार,परिवारवाद से संविधान पर रखी बेबाक राय

बांसुरी स्वराज ने रिपब्लिक से बात करते हुए कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात की। उन्होंने कहा कि लोगों का आशीर्वाद एक करके मिल रहा है, जिसको लेकर अभिभूत हूं।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Deepak Gupta
Bansuri Swaraj BJP
बांसुरी स्वराज | Image:@bansuriswaraj-Facebook
Advertisement

लोमस झा

Lok Sabha Election: नई दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने मंगलवार (30-04-2024) को नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने भव्य रोड शो किया, इसमें उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे।

Advertisement

नामांकन के बाद बांसुरी स्वराज ने रिपब्लिक से बात करते हुए कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात की। उन्होंने कहा कि लोगों का आशीर्वाद एक करके मिल रहा है, जिसको लेकर अभिभूत हूं। कार्यकर्ता का आशीर्वाद देखकर भावुक हूं। एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं और मोदी जी की गारंटी जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हूं।

परिवारवाद पर क्या बोलीं बासुरी स्वराज?

Advertisement

परिवारवाद पर बोलते हुए बांसुरी ने कहा कि मेरी मां राजनीति में थी इसका अर्थ यह नहीं है राजनीति मेरे लिए निषेध है। मुझे भी  संघर्ष करने का, काम करने का, जनता जनार्दन के बीच में प्रार्थना करने का उतना ही मिलना मौका चाहिए जितना ही किसी और कार्यकर्ता को मिलना चाहिए। परिवारवाद तब जरूर आता है जब जब आप उठते ही नंबर वन के दावेदार बन जाए। जब आप पार्टी के मुखिया इसलिए बनेंगे क्योंकि पार्टी के एक पार्टिकुलर फैमिली से आते हैं। जब आप सीएम शिप के दावेदार बनेंगे क्योंकि आपका   एक ही परिवार से आते है, जब आप पीएम शिप के दावेदार बनेंगे क्योंकि आप एक पार्टिकुलर फैमिली आते हैं तब वह परिवारवाद है।

मीनाक्षी दीदी का आशीर्वाद और उनका मार्गदर्शन के लिए हमेशा से धन्यवादी रही हूं। उन्होंने जिस पथ पर नई दिल्ली को रखा है विकास के कम करें हैं, उनको मैं आगे बढ़ाऊंगी और मोदी जी की जो गारंटी को जन-जन तक पहुंचाया। उनको आगे बढ़ा पहुंचने का काम करूंगी।

Advertisement

केजरीवाल द्वेष की राजनीति करते हैं- बांसुरी

माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वेष की राजनीति करते हैं। उन्होंने कई ऐसी लाभदायक मोदी सरकार की चलाई गई जनकल्याण योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं किया है। जैसे कि आयुष्मान भारत आयुष्मान, मैं पूरी कोशिश करुंगी कि आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याण योजनाओं को दिल्ली में भी लागू किया जाए। अरविंद केजरीवाल की स्वार्थ की राजनीति नहीं चलेगी। इसके लिए क्यों ना मुझे कचहरी का दरवाजा ही खटखटाना पड़े।

Advertisement

अरविंद केजरीवाल जहां कैद है वह जेल है, होटल नहीं है, जेल में तो सर्विलांस होती है। मैं पूछना चाहती हूं आम आदमी पार्टी से उन्होंने एक दशक से कोई काम नहीं किया है। वह ऐसे मुद्दे लेकर जा रहे हैं जनता के बीच में और हम तो विकास के मुद्दे जनता के बीच में लेकर जा रहे हैं। आने वाले 5 सालों में भारत परफॉर्म, रिफॉर्म और ट्रांसपोर्टेशन की गति में विश्व गुरु बनने की गति में है।

कांग्रेस-आप का अलायंस अननेचुरल- बांसुरी

Advertisement

यह इंडिया अलाइंस का जो गठबंधन था, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन यह काफी अननेचुरल गठबंधन है। जब भी आम आदमी पार्टी सत्ता में आई है, इन्होंने हमेशा कांग्रेस को निकाला है। चाहे पंजाब में हो चाहे दिल्ली हो। कहीं ना कहीं गठबंधन यह स्वार्थ का गठबंधन है क्योंकि यह स्वार्थ पर टिकी हुआ है इसलिए वह जर्जर करके भरभरा गया है।

संविधान को लेकर कांग्रेस झूठ बोल रही- बांसुरी स्वराज

Advertisement

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी उम्मीदवार ने कहा कि राहुल गांधी सरासर झूठ बोल रहे हैं। संविधान सुरक्षित है, भाजपा बिल्कुल प्रतिबद्ध है, आरक्षण को लेकर किसी भी तरह कई छेड़खानी नहीं की जा रही है। आज तक किसी ने संविधान के साथ छेड़खानी की है, वह है कांग्रेस। भाजपा ने तो बाबा भीमराव अंबेडकर की सपनों को साकार किया है। धारा 370 को पक्ष में बाबा साहेब नहीं थे और उसी को हटाया है भाजपा ने कांग्रेस ने केवल धूर्त राजनीति की है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING: दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को झटका, राउज एवेंन्यू कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 16:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo