Ram Mandir: SC में वकील ने फाड़ दिया था वो नक्शा, जिसमें दिखता है भगवान राम का सटीक जन्मस्थान; PHOTO
Bhagwan Ram Birthplace Map: इस मानचित्र को आचार्य किशोर कुणाल ने तैयार किया था, जो भगवान श्रीराम के सटीक जन्मस्थान को दर्शाता है।
- भारत
- 2 min read

Ayodhya News: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस समारोह को भव्य बनाने के लिए देश के विभिन्न स्थानों से सामग्रियां भी जुटाई जा रही हैं। इसी बीच आचार्य किशोर कुणाल द्वारा तैयार किया गया एक नक्शा भी सामने आया है, जिसे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दूसरे पक्ष के वकील ने फाड़ दिया था। आपको बता दें कि इस नक्शे में भगवान राम के सटीक जन्मस्थान का पता लगता है।
स्टोरी की खास बातें
- भगवान राम के सटीक जन्मस्थान को दर्शाता है नक्शा
- सुप्रीम कोर्ट में दूसरे पक्ष के वकील ने फाड़ दिया था
- पटना के महावीर मंदिर से मिलता है कनेक्शन
भगवान राम के सटीक जन्मस्थान को दर्शाता है नक्शा
कुछ रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र मिला था कि सुप्रीम कोर्ट में चली सुनवाई के दौरान जज ने पूछा था कि क्या कोई ऐसा सबूत है जिससे पता लगे कि भगवान राम का जन्म किस स्थान पर हुआ था। इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दे पाया था। तब किशोर कुणाल पटना गए और वहां उन्होंने 6 डॉक्यूमेंट्स के आधार पर 16 पेज का एक सबूत तैयार किया, जिसे कोर्ट में पेश किया गया था।
इस दौरान किशोर कुणाल की किताब 'अयोध्या रिविजिटेड' में मौजूद नक्शे को भी सबूत के तौर पर पेश किया गया था। इसपर दूसरे पक्ष के वकील राजीव धवन ने उस नक्शे को फाड़ दिया था। आपको बता दें कि ये नक्शा अभी भी पटना स्थित महावीर मंदिर में रखा है।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आचार्य का हो गया चयन
काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित को प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आचार्य के तौर पर चुना गया है। उनके साथ इस समारोह का हिस्सा 4 और पुजारी बनेंगे जो प्राण प्रतिष्ठा के शुभ कार्य को पूरा कराएंगे। लक्ष्मीकांत दीक्षित का दावा है कि उनके पूर्वजों का छत्रपति शिवाजी महाराज से भी संबंध हैं। उनके पूर्वज पंडित गागा भट्ट ने शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कराया था।