Prajwal Revanna: प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, रेप केस में ठहराया गया था दोषी

Prajwal Revanna: पूर्व हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप के मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prajwal Revanna
पूर्व हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना | Image: ANI

Prajwal Revanna: पूर्व हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप के मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इससे पहले उन्हें 1 अगस्त को दोषी ठहराया गया था। कोर्ट से दोषी करार किए जाने के बाद रेवन्ना भावुक हो गए थे और फूट-फूटकर रो पड़े थे।

आपको बता दें कि प्रज्जवल रेवन्ना पर आरोप है कि उन्होंने कई महिलाओं से रेप किया है। उन पर लगे आरोपों की वजह से जेडीएस ने उन्हें पार्टी से निलंबित भी कर दिया था।

साड़ी को कोर्ट में पेश किया गया था

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में एक महत्वपूर्ण सबूत के रूप में साड़ी को कोर्ट में पेश किया गया। आरोप है कि पूर्व सांसद ने घरेलू सहायिका के साथ एक नहीं बल्कि दो बार बलात्कार किया। पीड़िता ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसके पास वह साड़ी भी मौजूद थी, जिसे उसने सबूत के तौर पर संभाल कर रखा था। जांच में उस साड़ी पर स्पर्म के निशान पाए गए, जिससे यह मामला और भी मजबूत हो गया। अदालत में इस साड़ी को निर्णायक सबूत के रूप में पेश किया गया।

लोकसभा चुनाव के दौरान सामने आया था मामला

प्रज्वल रेवन्ना का मामला 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान ही सामने आया था। 26 अप्रैल को दूसरे चरण से पहले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद, कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने जांच की मांग की और कांग्रेस सरकार को पत्र लिखा, जिसके बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए थे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः कुलगाम में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, अबतक दो आतंकियों को किया ढेर

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड