मुंबई में क्यों ताला लगने की कगार पर पहुंच गया कांग्रेस दफ्तर? राहुल के दौरे के बीच संजय निरुपम के दावे ने किया हैरान

Sanjay Nirupam: संजय निरुपम ने दावा किया कि मुंबई कांग्रेस के दफ्तर का भाड़ा सालों से नहीं भरा गया है। बकाया 18 लाख हो गया है। बिजली बिल का बकाया 5 लाख है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sanjay Nirupam
संजय निरुपम | Image: PTI

Mumbai Congress Party Office: राहुल गांधी के मुंबई दौरे के बीच कांग्रेस इकाई की दयनीय हालत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कांग्रेस की मुंबई इकाई के दफ्तर की स्थिति ये है कि लाखों का किराया और बिजली बिल सिर पर चढ़ा है। संजय निरुपम, जो मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और फिलहाल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता हैं, उन्होंने दावा किया है कि मुंबई कांग्रेस के दफ्तर पर बस ताला लगना बाकी है। संजय निरुपम ने कांग्रेस की मुंबई इकाई पर तमाम तरह के बकाया और स्टाफ को वेतन तक नहीं दिए जाने के आरोप लगाए हैं।

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को 'X' पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, जिसमें कांग्रेस दफ्तर की स्थिति बताई गई। संजय निरुपम लिखते हैं- 'मुंबई कांग्रेस के दफ्तर का भाड़ा सालों से नहीं भरा गया है। बकाया 18 लाख हो गया है। बिजली बिल का बकाया 5 लाख हो गया है। बिजली कट गई थी, डिस्ट्रीब्यूटर मीटर उठाकर ले गया था।' संजय निरुपम यहां तक कहते हैं कि जब 4 साल तक वो मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष थे, कभी ऐसी शर्मनाक स्थिति पैदा नहीं हुई थी। मुंबई कांग्रेस चलाने का महीने का खर्चा 14 लाख रुपये था और इसमें ऑफिस का भाड़ा, बिजली बिल और सभी कर्मचारियों का वेतन शामिल था।

यह भी पढ़ें: 'राय किसने मांगी', पीओके प्लान में कूदे अब्दुल्ला तो बीजेपी ने लिया लगते हाथ

10 महीने से मुंबई कांग्रेस के कर्मचारियों को वेतन नहीं- निरुपम

संजय निरुपम दावा करते हैं कि 'पिछले 10 महीने से मुंबई कांग्रेस के कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिला है।' पूर्व इकाई प्रमुख ने कहा- ‘मेरे जमाने में एक ही असहज स्थिति पैदा हुई थी जब चायवाले का भारी बिल सामने आया था। मगर वो उसकी ओवरबिलिंग थी। वो भी सेटल कर दिया गया था। मेरे जमाने में भी पार्टी विपक्ष में थी और मैं सांसद भी नहीं था। फिर आज ऐसी दुर्गति क्यों हो गई पार्टी की?’

Advertisement

कांग्रेस पार्टी उबाठा के पैरों की जूती बन गई है- निरुपम

पूर्व कांग्रेस नेता ने इस दौरान कई सवाल भी उठाए हैं। संजय निरुपम अपनी पोस्ट में लिखते हैं- 'एक (सवाल), नेता यूट्यूब वीडियो बनाने में व्यस्त हैं। दो, कांग्रेस पार्टी पूर्णतया उबाठा के पैरों की जूती बन गई है।' उन्होंने आखिरी में लिखा- 'मैंने सालों पहले कहा था, कांग्रेस पार्टी का कामकाज उद्धव ठाकरे की पार्टी के नाम आउटसोर्स मत करिए। खड़गे, वेणुगोपाल जैसे परम ज्ञानी मुझे इग्नोर करते रहे। आज नतीजा सामने है।'

राहुल गांधी मुंबई में धारावी के मजदूरों से मिले

अहम ये है कि संजय निरुपम ने आरोप उस समय लगाए हैं, जब एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मुंबई आए और सुबह तक शहर में ही रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को मुंबई के निजी दौरे पर रहे, जहां वो धारावी में चमड़ा उद्योग से जुड़े मजदूरों से मिले। कारीगरों ने राहुल गांधी को सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और उनके खुद के लिए हाथ से बनाए हुए कुछ तोहफे दिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सांसद दिनेश शर्मा ने खुद से बदला दिल्ली के सरकारी आवास का नाम

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड