अपडेटेड 7 March 2025 at 07:07 IST

'तुगलक लेन' की जगह 'स्वामी विवेकानंद मार्ग', सांसद दिनेश शर्मा ने खुद से बदला दिल्ली के सरकारी आवास का नाम, तस्वीर VIRAL

नेम प्लेट पर सड़क का नाम स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखा हुआ है। हालांकि नीचे छोटे अक्षर में तुगलक लेन भी लिखा हुआ है।

Follow : Google News Icon  
Dinesh sharma
Dinesh sharma | Image: X

Delhi News: दिल्ली में BJP की सरकार सत्ता आने के बाद कई जगहों के नाम बदलने की मांग उठ रही है। इस बीच अब राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने अपने दिल्ली वाले सरकारी आवास का खुद से ही नाम बदल दिया। उन्होंने अपने घर के बोर्ड जिस पर पहले 6 तुगलक लेन लिखा हुआ था, उसे बदलकर अब 6 विवेकानंद मार्ग लिख दिया है।

दिनेश शर्मा को 6, तुगलक लेन पर सरकारी आवास आवंटित हुआ है। यहां उन्होंने परिवार के साथ अपने आवास में गृह प्रवेश किया और इसकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर पोस्ट की।

नेम प्लेट पर लिखा ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ 

उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी CM और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने गुरुवार (6 मार्च) अपने परिवार के साथ विधिपूर्वक पूजा पाठ करवाकर घर में शिफ्ट हुए। जो तस्वीरों उन्होंने एक्स पर पोस्ट की, उसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में आवास का बोर्ड भी पीछे दिख रहा है, जिस पर उनका नाम और नीचे आवास का पता लिखा है। नेम प्लेट पर सड़क का नाम स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखा हुआ है। हालांकि नीचे छोटे अक्षर में तुगलक लेन भी लिखा हुआ है।

तस्वीरें शेयर करते हुए दिनेश शर्मा ने लिखा, "आज नई दिल्ली स्थित नए आवास  स्वामी विवेकानंद मार्ग (तुगलक लेन) में सपरिवार विधि विधानपूर्वक, पूजन-अर्चन कर गृह प्रवेश किया।"

Advertisement

जान लें कि यहां कई और सांसद भी रहते हैं, जिनके घरों पर तुगलक लेन ही लिखा है। हालांकि सांसद दिनेश शर्मा ने खुद से ही अपने आवास का नाम बदल लिया।

मुस्तफाबाद और नजफगढ़ का नाम बदलने की उठ रही मांग

गौरतलब है कि सांसद ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद BJP की वापसी हुई। इसके साथ ही दिल्ली में कई जगहों का नाम बदले जाने की चर्चा हो रही है। BJP विधायकों ने मुस्तफाबाद और नजफगढ़ का नाम बदलने की बात कही है। सरकार बनते ही मुस्तफाबाद से BJP विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा था कि इस इलाके का नाम बदलकर शिवपुरी या फिर शिवविहार किया जाएगा। वहीं, दिल्ली विधानसभा में नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान ने भी इसका बदलने की मांग उठाई है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: आज भी औरंगजेब रोड मुगल गार्डन नाम इस देश में क्यों चल रहा था? 2014 से पहले किसी ने क्यों नहीं बदला- रेखा गुप्ता ने उठाए सवाल
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 7 March 2025 at 07:07 IST