'सवाल पूछने पर चप्पल से पिटाई हो सकती है', रोहिणी आचार्य मामले में मनोज तिवारी ने लालू परिवार पर उठाए सवाल; कहा- यही जंगलराज की...

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद RJD सुप्रीमो और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के घर में कलह शुरू हो गया है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने ही परिवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
रोहिणी आचार्य मामले में मनोज तिवारी
रोहिणी आचार्य मामले में मनोज तिवारी | Image: X/ANI

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद RJD सुप्रीमो और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के घर में कलह शुरू हो गया है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने ही परिवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसके बाद देशभर से विभिन्न दलों के नेता इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इसी क्रम में लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने लालू परिवार पर हमला बोला है।

क्या बोले मनोज तिवारी?

मनोज तिवारी ने अपने बयान में कहा, "जिन लोगों ने पूरे बिहार को चलाने के सपने देखे, वो परिवार भी नहीं चला पा रहे हैं। रोहिणी आचार्य ने बहुत सारी बातें कहीं हैं, सवाल पूछने पर चप्पल से पिटाई हो सकती है, घर से बाहर निकाला जा सकता है। ये उस मानसिकता का परिचायक है, जिस जंगलराज के लिए पूरा शासन जाना जाता था।"

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रोहिणी आचार्य मामले पर कहा, "रोहिणी आचार्य को अपमानित करने का काम किया गया है। लालू यादव और राबड़ी जी से अनुरोध करूंगा, परिवार इस तरह नहीं बिखरना चाहिए। रोहिणी आचार्य ने किडनी देकर लालू यादव की जिंदगी बचाई, आज उनको ये दिन देखना पड़े, ये उचित नहीं है।"

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

रोहिणी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मेरा कोई परिवार नहीं है। उन्होंने ही मुझे परिवार से निकाला है। उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है। अब यह जाकर के आप संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए। पूरी दुनिया बोल रही है। जो चाणक्य बनेगा, तो चाणक्य से न आप सवाल पूछिएगा। जब कार्यकर्ता चाणक्य से सवाल कर रहा है, पूरा देश-दुनिया सवाल कर रहा है कि पार्टी (राजद) का ऐसा हाल क्यों हुआ?"

रोहिणी आचार्य ने कहा, "जब आप संजय और रमीज का नाम लीजिए तो घर से निकाल दिया जाएगा। आपको बदनाम किया जाएगा, आपको गाली दिलवायी जाएगी। आपके ऊपर चप्पल उठाकर के मारा जाएगा।"

Advertisement

ये भी पढ़ेंः लाल किला के पास जहां हुआ था धमाका, उसी जगह से बरामद हुए 9mm के 3 कारतूस

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड