Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 12:36 IST

सैम पित्रोदा ने कांग्रेस की 'बांटों और राज करो' की मानसिकता को दर्शाया है, CM योगी का तंज

सीएम योगी ने कहा, "वे कांग्रेस के बुद्धिदाता हैं तो स्वाभाविक रूप से कांग्रेस की 'बांटों और राज करो' की जो नीति है उसी को सैम पित्रोदा आज बयां कर रहे हैं।

Reported by: Rupam Kumari
Sam Pitroda & CM Yogi
सैम पित्रोदा और सीएम योगी | Image:ANI/PTI
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता सैम पित्रोदा ने एक फिर विवादित बयान देकर कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है। BJP इसे बड़ा मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर हमलावर हो रही है। बीते दिनों विरासत टैक्स वाले बयान की वजह से सुर्खियों में आए सैम पित्रोदा ने अब नस्लवादी टिप्पणी कर चुनाव के बीच सियासी तपिश और बढ़ा दी है। उनके बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सैम पित्रोदा का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भारतीय लोग के रंग-रूप बात करते नजर आ रहे हैं। अपने ताजा बयान में कहा कि 'भारत के पूर्व में रहने वाले लोग चीनी और साउथ में रहने वाले अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं'। उनके इस बयान से सियासी गलियारों भूचाल आ गया। विपक्ष इसे लेकर कांग्रेस पर लगातार हमलावर हो रही। सीएम योगी भी सैम पित्रोदा के बयान का हवाला देकर कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Advertisement

सैम पित्रोदा पर योगी का तंज

सैम पित्रोदा के नस्लवादी बयान पर सीएम योगी ने कहा, "वे कांग्रेस के बुद्धिदाता हैं तो स्वाभाविक रूप से कांग्रेस की 'बांटों और राज करो' की जो नीति है उसी को सैम पित्रोदा आज बयां कर रहे हैं। देश को 1947 में बांटने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। आजादी के बाद भी जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर देश को बांटने का पाप कांग्रेस ने किया है।

Advertisement

कांग्रेस देश की जनता से माफी मांगी-योगी

सीएम योगी ने आगे कहा,सैम पित्रौदा का ये बयान अत्यंत निंदनीय है और कांग्रेस पार्टी को स्वयं के उन कृत्यों के लिए, जो आज वो सैम पित्रौदा के मुंह से बुलवा रही है, देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। ये कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दिखाता है। ये बयान भारत जैसे सनातन देश के 140 करोड़ भारतवासियों को अपमानित करने वाला है।

यह भी पढ़ें: UP: मायावती ने जारी की एक और लिस्ट, इन दो सीटों पर कैंडिडेट उतारे

Advertisement

 

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 12:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo