कौस्तव बागची ने PM मोदी को सौंपा खून से लिखा खत, कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ BJP में हुए शामिल

West Bengal News: कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए कौस्तव बागची ने PM मोदी को खून से लिखा खत सौंपा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

West Bengal News: कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए कौस्तव बागची ने PM मोदी को खून से लिखा खत सौंपा है। उस खत पर लिखा है- ‘प्लीज बंगाल को चोरों से बचाएं।’

एक्स पर दी इसकी जानकारी

उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- 'पीएम मोदी से बातचीत करने का मौका मिला। बंगाल की खातिर, उन्हें अपने खून से हाथ से लिखा पत्र सौंपा। उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया लेकिन मुझे करुणा से डांटा, ठीक वैसे ही जैसे मेरे पिता करते थे। यही उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।'

कांग्रेस छोड़ने की बताई थी वजह

इससे पहले कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के नेता कौस्तव बागची ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और आरोप लगाया था कि पार्टी संगठन में नेताओं का सम्मान नहीं किया जाता है। बागची ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा और इस्तीफे की प्रतियां पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को भी भेजीं। संपर्क करने पर बागची ने कहा, ‘‘शायद अब लोग मुझे पार्टी विरोधी कहेंगे। लेकिन, मैं एक बात बार-बार कह रहा हूं कि मैं कांग्रेस द्वारा ‘भ्रष्ट’ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से हाथ मिलाने के खिलाफ हूं।’’

कांग्रेस और टीएमसी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पश्चिम बंगाल इकाई को कोई महत्व नहीं देता। इसलिए, मैं अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना चाहता।’’ 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः मोहाली में पुलिस-बदमाशों के बीच तड़तड़ाईं गोलियां, जवाबी कार्रवाई में 3 आरोपी घायल; पूरी कहानी

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड