मोहाली में पुलिस-बदमाशों के बीच तड़तड़ाईं गोलियां, जवाबी कार्रवाई में 3 आरोपी घायल; पूरी कहानी

Mohali News: न्यू चंडीगढ़ स्थित खिजराबाद में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manipur Police
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI Photo/ Representational

Mohali News: न्यू चंडीगढ़ स्थित खिजराबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी का मामला सामने आया है। जानकारी मिल रही है कि इस मुठभेड़ में 3 बदमाशों को गोली लगी है। आपको बता दें कि इस मिशन की अगुआई स्पेशल सेल डीएसपी गुरशेर सिंह संधू कर रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

मोहाली के SSP संदीप गर्ग ने कहा- 'कुछ दिनों पहले डेरा बस्सी में एक महिला को गोली मारी गई थी जिसमें महिला की मौत हो गई थी। पूछताछ में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का मामला सामने आया था। हमारी टीम काफी दिनों से इनको ट्रैक कर रही थे। आज हमें उनकी जानकारी मिली तो पुलिस पर इन्होंने फायरिंग की। जवाब में पुलिस की फायरिंग में 3 आरोपियों को गोली लगी है। तीनों को हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया है।'

गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

इससे पहले जम्मू के एक कथित गैंगस्टर की पंजाब के मोहाली में एक शॉपिंग मॉल के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संदीप गर्ग ने बताया था कि गैंगस्टर की पहचान राजेश डोगरा के तौर पर हुई है।

प्रतिद्वंद्वी गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों गिरोह जम्मू के हैं। उनके मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। यह घटना मोहाली में व्यस्त हवाई अड्डा रोड पर हुई है।

Advertisement

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रूपनगर रेंज) जसकरण सिंह ने बताया कि डोगरा के साथ आए एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। उसकी भी आपराधिक पृष्ठभूमि है और उस पर आठ मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि यह गिरोहों के बीच प्रतिद्वंद्विता की वजह से हुई घटना प्रतीत होती है और “हमने जम्मू पुलिस को घटना के बारे में सूचित कर दिया है।”

Advertisement

एसएसपी गर्ग ने कहा कि दो वाहनों में चार-पांच लोग आए और उन्होंने गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब डोगरा दो अन्य लोगों के साथ मॉल के बाहर पहुंचा, जहां हमलावर दो वाहनों में पहुंचे थे, जिनमें से एक पर जम्मू-कश्मीर की नंबर प्लेट लगी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, तमिलनाडु में DMK के साथ लॉक हुई डील; जानिए किसको मिली कितनी सीटें

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड