Advertisement

Updated February 25th, 2021 at 18:33 IST

गृह मंत्री अमित शाह बोले, असम समेत पूर्वोत्तर को भारत की GDP में सबसे अधिक योगदान देने वाला क्षेत्र बनाएंगे

गृह मंत्री ने कहा, ''असम आंदोलन के वक्त जिस कांग्रेस ने असम ये युवाओं पर गोली चलाई, इसको जिताने के लिए आंदोलन करने वाले अलग-अलग नाम से भाजपा के वोट काटने के लिए खड़े हुए हैं।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने असम में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि असम में पांच साल पहले शुरू हुई BJP की यात्रा तब तक जारी रहेगी जब तक असम समेत पूर्वोत्तर क्षेत्रों के सभी राज्य देश की GDP में सर्वाधिक योगदान देने वाले राज्य नहीं बन जाते।

इसके साथ ही गृह मंत्री ने कहा, कांग्रेस ने इतने वर्षों तक शासन किया लेकिन असम का विकास नहीं किया। जब असम में भाजपा की पूर्ण सरकार आई तब जाकर यहां का विकास आगे बढ़ा है।

उन्होंने कहा, असम में 15 वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रही मगर कभी श्रीमंत शंकर देव जी की भूमि को उन्होंने पुण्य स्थली मानकर उसमें एक स्मारक बनाने का काम नहीं किया। आपने भाजपा को मौका दिया और हमारे दोनों नेताओं ने श्रीमंत शंकर देव जी के संदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है।

गृह मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे उत्तर पूर्व में विकास की नई शुरुआत हुई है। पहले असम आंदोलन, हिंसा से जाना जाता था, आज मोदी जी ने असम का गौरव बढ़ाने के ढेरों कार्य किए हैं।

 

कांग्रेस पर वार

गृह मंत्री ने आगे कहा, ''असम आंदोलन के वक्त जिस कांग्रेस ने असम ये युवाओं पर गोली चलाई, इसको जिताने के लिए आंदोलन करने वाले अलग-अलग नाम से भाजपा के वोट काटने के लिए खड़े हुए हैं। उनका मकसद है कांग्रेस को जिताना और सभी को मालूम है कि कांग्रेस सरकार नहीं बना सकती है।''

बता दें, नॉर्थ ईस्ट के सभी आठ राज्यों में BJP और उसके सहयोगी दल सत्ता में हैं। इसी साल राज्य में चुनाव होने वाले हैं। इस बार बीजेपी और कांग्रेस पार्टी में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं बीजेपी ने 100 सीटें जीतने का अपना लक्ष्य रखा है।

Advertisement

Published February 25th, 2021 at 14:52 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

15 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo