दिल्ली बनी दरिया तो गरमाई सियासत, कपिल मिश्रा का दावा- PM मोदी को बदनाम करने के लिए AAP का गंदा खेल

Delhi News: दिल्ली में बारिश के कारण जलजमाव के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
kapil mishra, arvind kejriwal
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल | Image: Facebook

Delhi News: दिल्ली में बारिश के कारण जलजमाव के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। अब BJP नेता कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि PM मोदी को बदनाम करने के लिए AAP ने गंदा खेल शुरू कर दिया है।

ये है मामला

कपिल मिश्रा ने एक्स पर लिखा- 'राजनीति का सबसे गंदा चेहरा। केवल मोदी को बदनाम करने के लिए प्रगति मैदान टनल को पम्प लगाकर पानी से भरा गया। केजरीवाल सरकार ने आज सुबह PWD की सड़क का पानी पम्प लगाकर टनल के अंदर डाला।'

मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी किया पोस्ट

मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ' राजनीति का सबसे गंदा चेहरा। आम आदमी पार्टी द्वारा एक शर्मनाक कृत्य में केवल मोदी जी की छवि को धूमिल करने के लिए प्रगति मैदान सुरंग को जानबूझकर पंपों का उपयोग करके पानी से भर दिया गया।  देखिए कैसे केजरीवाल सरकार ने आज सुबह PWD की सड़क से सुरंग में पानी डाला।'

उन्होंने वीडियो जारी करते हुए ये भी लिखा कि आम आदमी पार्टी किस तरह की गंदी राजनीति कर रही है? पूरी दिल्ली बारिश के दौरान पानी से भर जाती है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए आप प्रगति मैदान की सुरंग में पानी डाल रही है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया था, ताकि वह मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच सके।

Advertisement

आपको बता दें कि रिपब्लिक भारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ेंः Delhi Rain: आपात बैठक में बड़े फैसले, आतिशी का दावा- 88 साल में पहली बार 24 घंटे में हुई इतनी बारिश

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड