Delhi Rain: आपात बैठक में बड़े फैसले, आतिशी का दावा- 88 साल में पहली बार 24 घंटे में हुई इतनी बारिश

Delhi Rain: दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने जलभराव की स्थिति और आगे की रणनीति पर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi minister atishi
दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी | Image: AAP/X

Delhi Rain:  1936 के बाद पहली बार दिल्ली में 24 घंटे में 228 mm बारिश हो गई है, यानी दिल्ली में मानसून के कुल बारिश (800 mm) की 25% बारिश सिर्फ 24 घंटे में हो गई है। इसी कारण कई इलाकों में ड्रेन ओवरफ्लो हुआ है और बारिश का पानी निकालने में समय लगा।

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने जलभराव की स्थिति और आगे की रणनीति पर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, जिसमें जलभराव से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है।

आतिशी ने एक्स पर रखे ये पॉइंट्स

1. सभी जल संबंधित विभागों - DJB, MCD और I&FC का एक combined Emergency Control Room तैयार होगा, जो 24 घंटे जलजमाव पर नजर रखेगा और एक्शन लेगा।

2. ⁠सभी विभाग आज रात तक अपने Static और Mobile Water Pumps का जायज़ा लेकर सुनिश्चित करेंगे की सभी पम्प पानी निकालने को तैयार है।

Advertisement

3. ⁠हर विभाग Quick Response Teams बनाकर, ज़मीनी स्तर पर जलजमाव दूर करने के लिए तैनात रहेंगे।

4. ⁠DJB के हर जोन में recyclers को लगाया जाएंगे, ताकि stormwater drains की कमी से अगर नाले में पानी और सिल्ट भर जाए, तो उन्हें साफ किया जाए। इसलिए लिए जरूरत मुताबिक श्रमिक भी तैनात किए जाएंगे।

Advertisement

आतिशी ने आगे लिखा कि जनता से निवेदन है - यदि जलजमाव की कोई शिकायत हो, तो 1800110093 पर कॉल करे या 8130188222 पर whatsapp कर control room को इसकी जानकारी दें।

ये भी पढ़ेंः भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा पेरू, रिएक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता; सुनामी की चेतावनी जारी

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड