ईरान-अमेरिका डील के बीच PM मोदी को आया न्योता, ईरानी राष्ट्रपति ने अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भेजा बुलावा

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का औपचारिक न्योता भेजा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Republic Summit 2026 LIVE: The Wait Is Finally Over! PM Modi Graces The Event With His Presence
PM Modi | Image: Republic

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का औपचारिक न्योता भेजा है। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक यह निमंत्रण उन चुनिंदा देशों को दिया गया है जिनके साथ तेहरान के गहरे रणनीतिक संबंध हैं।

4 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलने वाले ये कार्यक्रम कई चरणों में होंगे। शुरुआत तेहरान के ग्रैंड मोसाल्ला कॉम्प्लेक्स से होगी जहां खामेनेई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

बड़े जुलूस निकाले जाएं

इसके बाद तेहरान और पवित्र शहर कोम में बड़े जुलूस निकाले जाएंगे। इराक के नजफ और कर्बला में विशेष प्रार्थनाएं भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं। समापन 9 जुलाई को मशहद में होगा, जो खामेनेई का होम टाउन था। वहां के इमाम रजा दरगाह पर अंतिम संस्कार की रस्म अदा की जाएगी।

गौरतलब है कि ये कार्यक्रम मूल रूप से मार्च में होने थे, लेकिन ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव की वजह से इन्हें टाल दिया गया था।

Advertisement

भारत के साथ ईरान के संबंध

फरवरी में खामेनेई की मौत के बाद भारत ने तत्काल अपनी संवेदना जताई थी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी खुद नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचे और सरकार की ओर से शोक पुस्तिका पर दस्तखत किए। पश्चिम एशिया में संघर्ष के दौर में भी पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ईरानी नेतृत्व से लगातार संपर्क में रहे।

राजनयिक सूत्र इस निमंत्रण को भारत-ईरान संबंधों की मजबूती का संकेत मानते हैं। क्षेत्रीय उथल-पुथल के बावजूद दोनों देशों ने अपने राजनयिक और व्यापारिक रिश्ते बनाए रखे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः कोलकाता में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम ढहने से अफरा-तफरी, 2 की मौत

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड