BREAKING: कोलकाता में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम ढहने से अफरा-तफरी, 2 की मौत; 40 से ज्यादा दबे, रेस्क्यू जारी

कोलकाता के तारातला में एक निर्माणाधीन गोदाम ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में बड़ी संख्या में मजदूर दब गए हैं। कई मजदूरों की मौत की भी खबर आ रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kolkata Tragedy
कोलकाता में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम ढहने से अफरा-तफरी, | Image: X

पश्चिम बंगाल से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक ढह गई, जिससे मलबे में कई मजदूर दब गए। फिलहाल दो मजजूरों की मौत की जानकारी सामने आई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि मलबे में बड़ी संख्या में लोग दबे हुए है। 

तारातला इलाके में बन रहा एक फैक्ट्री शेड अचानक भरभराकर ढह गया। पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 12 बजे ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड स्थित निर्माणाधीन गोदाम में हुआ। गोदाम की छत भरभराकर गिरने से टिन की चादरें और लोहे के बीम नीचे गिर गए। हादसे के समय समय वहां 40 से 45 मजदूर काम कर रहे थे। 

निर्माणाधीन गोदाम गिरने से अफरा-तफरी

खबरों के मुताबिक, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी है। कंक्रीट के स्लैब और लोहे के भारी बीम के नीचे कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

मौके पर पहुंचे बंगाल सरकार के मंत्री

घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री इंद्रनील खान मौक पर पहुंचे। उन्होंने कहा, "हमारी प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों को बचाना है। सभी बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। यह सब गैर-कानूनी है जो TMC के सत्ता में रहने के दौरान बनाया गया था।"

Advertisement

युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस, दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन समूह (DMG), नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) और सेना की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। क्रेन और भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। अब तक कुछ लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में कुछ के हाथों में चोटें आई हैं तो कुछ के सिर पर गंभीर चोटें हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: चलती लोकल ट्रेन में युवक को भीड़ के सामने चाकू गोद-गोदकर हत्या- VIDEO
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड