अपडेटेड 12 October 2024 at 19:40 IST

पीएम मोदी ने किया रावण दहन, राष्ट्रपति मुर्मू संग लाल किले के दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

पीएम मोदी ने रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीकात्मक संदेश दिया।

Follow : Google News Icon  
PM Modi burnt Ravana
पीएम मोदी ने किया रावण दहन, राष्ट्रपति मुर्मू भी मौजूद | Image: ANI

Dussehra Festival: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के माधवदास पार्क में आज विजयादशमी (दशहरा) का भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया। इस खास अवसर पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीकात्मक संदेश दिया। 

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रामलीला के मंचन के बाद रावण का पुलता जलाया गया इस समारोह में हजारों श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ दशहरे का पर्व मनाया।

धू-धू कर जल उठा रावण का पुतला

दिल्ली में चल रही राम लीला में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) लाल किला  मैदान (Red Fort Ground)  पहुंचकर सबसे पहले राम-लक्ष्मण को तिलक लगाया। इसके बाद रामलीला देखी। लाल किले पर चल रही रामलीला में रावण दहन से ठीक पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने धनुष से तीर चालाया, इसके बाद रावण धू-धू कर जल उठा।

PC : Grab

रावण दहन को देखने उमड़ी भीड़

बुराई पर अच्छा का प्रतीक पर दहशरा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रावण को तीर मारा और उसका दहन शुरू हो गया। दिल्ली में लालकिला स्थित माधव पार्क में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला दहन हो गया। लाल किला मैदान में रावण दहन होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वहां से निकल गए हैं। रावण दहन को देखने को लिए मैदान में कई हजार लोग मौजूद रहे।

Advertisement
PC : Grab

भगवान राम और लक्ष्मण के माथे लगाया तिलक 

लालकिला स्थित माधव दास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहुंचकर रामलीला मंच पर शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने भगवान राम और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया। इसके साथ ही लाल किले के माधव दास पार्क में हो रही इस रामलीला का आयोजन श्री धार्मिक लीला कमेटी करती है। कमेटी के सदस्यों ने राष्ट्रपति मुर्मु को त्रिशूल और PM मोदी को गदा दी। 

यह भी पढ़ें:  EXCLUSIVE/ 'मेरी रैली में पाक का झंडा लाकर दिखाए वहीं गाड़ दूंगा': देवेंद्र फडणवीस

Advertisement

यह भी पढ़ें:  सिगरेट का धुआं पुलिस के मुंह पर छोड़ा, दिग्विजय के भतीजे की दादागारी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 12 October 2024 at 18:01 IST