चाल और चरित्र...सिगरेट का धुआं महिला पुलिस के मुंह पर छोड़ा, दिग्विजय के भतीजे की दादागारी का VIDEO

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता लक्ष्‍मण सिंह के बेटे आदित्‍य विक्रम सिंह की शर्मनाक करतूत सामने आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Digvijay Singh nephew police case over misbehaving with lady police
Digvijay Singh nephew police case over misbehaving with lady police | Image: Video Grab

MP News: मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता लक्ष्‍मण सिंह के बेटे आदित्‍य विक्रम सिंह की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उनपर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस संबंध में आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132,121(1), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो सिगरेट के धुंए का छल्‍ला बनाते हुए पुलिसकर्मियों से बहस करते दिख रहे हैं।

उसमें एक महिला पुलिस अधिकारी भी है जिससे बात करते हुए वो सिगरेट का कश लेकर धुआं उसके मुंह की तरफ फूंकते दिख रहे हैं। राघौगढ़ थाना प्रभारी जुबेर खान ने आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। FIR में बताया गया है कि पुलिस द्वारा अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के तहत इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था। इसी दौरान पूर्व सांसद व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह नुक्कड़ नाटक में पहुंच गए और सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए नुक्कड़ नाटक को जबरन बंद करने को लेकर कहने लगे।

पुलिस अधिकारियों से की धक्का-मुक्की, दी घर फूंकने की धमकी

आदित्य के हाथ में सिगरेट थी, हंगामा करते हुए वे सिगरेट पी रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की। टीआई जुबेर खान के मुंह पर सिगरेट का धुआं भी छोड़ा। इतना ही नहीं, सिगरेट के कश लेते हुए टीआई जुबेर खान और महिला एसडीओपी दीपा डोडवे को धमकी देते हुए कहा-'कल पूरी तैयारी के साथ आऊंगा, तुम्हारा घर फूंक दूंगा।'

Advertisement

आदित्य विक्रम सिंह दादागिरी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। राघौगढ़ थाना प्रभारी की शिकायत पर आदित्य विक्रम सिंह और उनके ड्राइवर ऊधम सिंह राजपूत के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

प्रोग्राम हो गया, चलो निकलो यहां से...

Advertisement

वायरल हो रहे वीडियो में आदित्य विक्रम सिंह नाटक कर रहे बच्चों को धमकाते नजर आ रहे हैं। वे वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं- हो गया प्रोग्राम, चलो... जाओ यहां से। एसडीओपी दीपा डोडवे ने बताया कि आदित्य विक्रम के खिलाफ अभद्रता करने पर केस दर्ज किया गया है।

बीजेपी ने साधा निशाना

वीडियो जैसे ही सामने आया, बीजेपी नेताओं ने आदित्य सिंह के बहाने दिग्विजय सिंह को भी आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने लिखा है कि सिगरेट के ‘धुएं का छल्ला’ बनाकर महिला अधिकारियों पर ‘रंगदारी’ दिखाता दिग्विजय सिंह का भतीजा! देखिए…कांग्रेस के मुख्य परिवरों के बेटों का ‘चाल, चेहरा और चरित्र’! ये हैं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे और वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्यविक्रम सिंह, जो पूर्व में नगरपालिका अध्यक्ष रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें- UP: महाकुंभ को लेकर बड़ा फैसला, शराब-मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसवालों की नहीं लगेगी ड्यूटी
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड