40 मिनट तक PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई फोन पर बात, पाकिस्तान में वार्ता फेल होने के बाद बड़ा डेवलपमेंट; किन मुद्दों पर चर्चा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की, जो लगभग 40 मिनट तक चली।
- भारत
- 2 min read

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का कोई नतीजा न निकलने के कुछ दिनों बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। बताया जा रहा है कि यह बातचीत करीब 40 मिनट तक चली।
खास बात यह है कि दोनों विरोधी पक्षों (ईरान-अमेरिका) के बीच 'नाजुक' संघर्ष-विराम लागू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत है, और पश्चिम एशिया में युद्ध छिड़ने के बाद दोनों नेताओं के बीच इस तरह की यह दूसरी बातचीत है।
बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान PM मोदी ने ट्रंप से कहा, "भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं।"
PM मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
PM मोदी ने एक्स पर लिखा, "मेरे मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी 'व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया।"
Advertisement
ट्रंप ने होर्मुज पर की है नाकेबंदी
इस्लामाबाद में शांति वार्ता फेल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज में नाकेबंदी का ऐलान कर दिया था। उन्होंने साफ कहा था कि अब वहां से किसी भी देश का जहाज नहीं गुजरेगा।
आपको बता दें कि अपने बयान में उन्होंने भारत का नाम लेकर पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तारीफ भी की थी। ट्रंप ने शहबाज-मुनीर की तारीफ करते हुए लिखा था कि यह बैठक पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सौम्य और अत्यंत सक्षम नेतृत्व में संपन्न हुई थी। वे बहुत ही असाधारण व्यक्ति हैं, और भारत के साथ होने वाले एक भयानक युद्ध में 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बचाने के लिए वे लगातार मेरा आभार व्यक्त करते हैं। मुझे यह सुनकर हमेशा अच्छा लगता है, जिस मानवता की बात की जाती है, वह अकल्पनीय है।