Noida Protest: 350 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, 150 गाड़ियां फूंकी... नोएडा में साजिश के तहत भड़काई हिंसा! 3 राज्यों से कनेक्शन; बड़ा खुलासा

दिल्ली से सटे नोएडा में सोमवार को जैसा विरोध प्रदर्शन देखा गया, उससे शहर में रहने वाले लोगों की रूहें कांप गईं। उपद्रवियों ने 350 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की और 150 से ज्यादा गाड़ियों को फूंक डाला।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Noida Protest
Noida Protest | Image: ANI

दिल्ली से सटे नोएडा में सोमवार को जैसा विरोध प्रदर्शन देखा गया, उससे शहर में रहने वाले लोगों की रूहें कांप गईं। उपद्रवियों ने 350 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की और 150 से ज्यादा गाड़ियों को फूंक डाला।

इस दौरान नोएडा के कई सेक्टर्स में हुए इस हिंसक प्रदर्शन ने दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर लंबा जाम लगा दिया। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि ये कोई प्रदर्शन नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी। इसे भड़काया गया था।

3 राज्यों से कनेक्शन

प्रशासन के मुताबिक, हरियाणा से एक फेक न्यूज शेयर की गई थी कि केंद्र सरकार ने सबको 20 हजार सैलरी के आदेश जारी किए हैं। इस फेक न्यूज से कर्मचारी उकसावे में आए और नोएडा में भारी बवाल शुरू हो गया। नोएडा पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दूसरे जिलों से आए एक जत्थे ने नोएडा में एंट्री ली और माहौल बिगाड़ा।

आपको बता दें कि इस दौरान 82 स्थानों रक 42 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार, एक ग्रुप ने पहले एक स्थान पर आगजनी की और फिर एक साजिश के तरह दूसरे लोकेशन पर बढ़े।  CCTV को निशाना बनाकर डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश की गई।

Advertisement

पुलिस ने 396 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि संदिग्धों के तार बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से जुड़ रहे हैं।

उपद्रवियों को इस तरह भड़काया

पुलिस को प्रदर्शन से जुड़ी एक ऑडियो क्‍लिप मिली है जिसमें एक शख्‍स उपद्रवियों से पुलिस पर हमला करने की अपील कर रहा है। वो कह रहा है कि भाइयों पुलिस पर कल (मंगलवार) हमला करना है। हमारे बहुत सारे भाई-बहन घायल हुए हैं। सभी को अपने साथ लाठी-डंडे और लाल मिर्च का पाउडर लेकर चलना है।

Advertisement

इतना ही नहीं, पुलिस को Whatsapp मैसेज का एक स्‍क्रीनशॉट भी मिला है जिसमें एक आरोपित ने लाठी डंडे से अलग मिर्ची पाउडर लेकर चलने की बात लिखी है। 

ये भी पढ़ेंः ईरान ने क्यों कहा- बस इस वजह से हमें भारत से बहुत प्यार है

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड