EXCLUSIVE/ PM Modi 75th Birthday: पवन कल्याण ने खास अंदाज में दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई, देखिए VIDEO

आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने एक वीडियो मैसेज के माध्यम से पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pawan Kalyan
पवन कल्याण | Image: Republic

PM Modi 75th Birthday: आज पूरा विश्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रहा है। दुनियाभर से पीएम मोदी के लिए बधाई संदेश आ रहे हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने एक वीडियो मैसेज के माध्यम से पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी फोन कर बधाई दी है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, "अभी-अभी अपने मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं! वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नरेंद्र: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद!"

पवन कल्याण ने क्या कहा?

आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व विजेता बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जनता से उनका आत्मीय जुड़ाव, दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व ने भारत को विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री को मैं ह्रदय से शुभकामनाएं देता हूं। ये बात मैंने विशाखापट्टनम के मंच से भी कहा था कि संन्यास काल में उनके गुरु ने उन्हें अनिकेत नाम दिया था, जिसका अर्थ होता है- परमशिव। आज वही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परमशिव की नगरी काशी से लगातार तीसरी बार जनता का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का नेतृत्व कर रहे हैं। यही एक प्रतीक है कि भारत आध्यात्मिकता और आधुनिकता दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। देशसेवा के प्रति निरंतर समर्पित हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आंध्र प्रदेश सरकार, आंध्र प्रदेश की जनता और जनसेना पार्टी की तरफ से उनके जन्मदिन के अवसर पर दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देता हूं।"

750 कमल के फूलों से बनाई पीएम मोदी की रेत की कलाकृति

रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर रेत की कलाकृति बनाई। सुदर्शन पटनायक ने कहा, पूरी दुनिया देख रही है कि भारत कैसे प्रगति कर रहा है और देश कैसे विकसित हो रहा है। हम प्रधानमंत्री मोदी को देश को आगे बढ़ाने के लिए उनके काम के लिए नमन करते हैं... प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 750 कमल के फूलों का उपयोग करके यह रेत कला बनाई गई है।

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।"

ये भी पढ़ेंः PM मोदी के जन्‍मदिन पर इटली में भी जश्न, किसने बनाया स्‍पेशल पिज्जा?

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड